विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप लोग मेरे को मरवाओगे यार... प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में Rohit Sharma का मजाकिया अंदाज, रहाणे-पुजारा को लेकर कही ये बात

Published: Wed, 18 Dec 2024 04:21 PM (IST)

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्‍ट ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ। गाबा टेस्‍ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ...और पढ़ें

ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ गाबा टेस्‍ट। इमेज- बीसीसीआई
ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ गाबा टेस्‍ट। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
  2. ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ गाबा में खेला गया टेस्‍ट
  3. 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्‍ट ड्रॉ हो गया। बुधवार को गाबा टेस्‍ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के लिए आए। रोहित शर्मा के साथ रविचंद्रन अश्विन ने भी पीसी में हिस्‍सा लिया।

सबसे पहले अश्विन ने संन्‍यास का एलान किया, इसके बाद वह चले गए। फिर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में रोहित शर्मा ने रिपोटर्स से मजाकिया अंदाज में बातचीत की। उन्‍होंने साफ किया कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास नहीं लिया है।

रोहित को हुआ गलती का एहसास

रोहित शर्मा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अश्विन के संन्‍यास पर बात कर रहे थे। इसी बीच एक रिपोर्टर ने रोहित से पुजारा और रहाणे के करियर के बारे में सवाल किया। रोहित ने जब इस सवाल का जवाब दिया तो ऐसा लग र‍हा था कि पुजारा और रहाणे संन्‍यास ले चुके हैं।

इसके बाद जब रोहित को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्‍होंने मजाकिया लहजे में कहा कि रहाणे और पुजारा ने अभी संन्‍यास नहीं लिया है। आप लोग मेरे को मरवाओगे यार। रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हम हमेशा अच्‍छे दोस्‍त रहेंगे

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में रोहित ने कहा, "जब आप एक साथ काफी क्रिकेट खेलते हैं और फिर आप इन प्‍लेयर्स को एक-एक करके जाते हुए देखते हैं। जाहिर तौर पर कुछ फीलिंग पैदा होती है, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। हम अभी भी दोस्त हैं और हमेशा दोस्त रहेंगे, हालांकि वह हमारे साथ टूर पर नहीं जाएंगे। रहाणे मुंबई में हैं इसलिए हम अक्सर मिलते हैं। पुजारा हमेशा राजकोट में रहते हैं लेकिन हम फिर भी उन्हें पकड़ने में कामयाब रहते हैं।"

रहाणे-पुजारा ने संन्‍यास नहीं लिया है 

रोहित ने कहा, "उन्होंने बहुत सारे रन बनाए हैं, भारत को इतने सारे मैच जीतने में मदद की है, इसलिए जाहिर तौर पर उनकी कमी खलेगी। वैसे, रहाणे ने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है, आप लोग मुझे मुसीबत में डाल देंगे। पुजारा ने भी संन्यास की घोषणा नहीं की है, वे हैं। उनका हमेशा स्वागत है और दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं, आपने मुझे लगभग मुसीबत में डाल दिया है।"

टेस्‍ट में रहाणे-पुजारा का प्रदर्शन

रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्‍ट खेले हैं। इस दौरान 144 पारियों में उन्‍होंने 38.46 की औसत और 49.50 की स्‍ट्राइक रेट से 5077 रन बनाए हैं। टेस्‍ट में उनके नाम 26 अर्धशतक और 12 शतक हैं।

दूसरी ओर पुजारा ने अपने करियर में अब तक 103 टेस्‍ट खेले हैं। इस दौरान 176 पारियों में उनके नाम 7197 रन हैं। पुजारा की टेस्‍ट मे औसत 43.60 की और स्‍ट्राइक रेट 44.36 की है।

ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy के बीच Ashwin ने क्‍यों लिया संन्‍यास? खुद बताई वजह, बोले- बहुत मजा आया पर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।