विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'साइकाइट्रिस्ट भी कुछ नहीं कर सकता', पूर्व पीसीबी चीफ ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को बताया 'अनपढ़'

Published: Sun, 21 Sep 2025 04:39 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों की शिक्षा पर सवाल उठाए हैं और कहा कि वह ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नहीं मिला पूर्व पीसीबी चीफ का साथ
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नहीं मिला पूर्व पीसीबी चीफ का साथ

HighLights

  1. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पूर्व पीसीबी चीफ ने कर दी बेइज्जती
  2. पूर्व पीसीबी चीफ ने खिलाड़ियों की शिक्षा पर उठाए सवाल
  3. पूर्व पसीबी चीफ ने कहा है कि साइकाइट्रिस्ट भी खिलाड़ियों को कुछ नहीं सिखा सकता

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ एशिया कप-2025 के ग्रुप स्टेज में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसका बोर्ड बौखला गया है। टीम इंडिया ने पिछले मैच में जीत के बाद पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई ड्रामे किए और कल प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद कर दिया। टीम को मोटिवेट करने के लिए पीसीबी ने साइकोलॉजिस्ट को हायर किया है।

इस बात से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने टीम का मजाक उड़ाया है। उन्होंने पीसीबी के साइकाइट्रिस्ट हायर करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

सेठी ने की थी कोशिश

नजम सेठी ने कहा है कि वह जब बोर्ड के चेयरमैन थे तब उन्होंने टीम में साइकाइट्रिस्ट रखने की सोची थी लेकिन खिलाड़ियों ने इस बात को कबूल नहीं किया। सेठी ने समा टीवी ने कहा, "मैंने अपने समय में साइकाइट्रिस्ट हायर करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन यहां पर खिलाड़ी इस तरह की चीजों को मंजूर नहीं करते हैं क्योंकि हमारे यहां थैरेपी को कई बार गलत समझा जाता है। साइकाइट्रिस्ट के यहां जाने को इंसान की कमोजरी समझी जाती है और पागलपंती भी मानते हैं।"

उन्होंने कहा, "मेंटल हेल्थ काफी बड़ी चीज है। लेकिन यहां पर इसे कम समझा जाता है। इसे समझा जाता है कि क्या आप पागल हैं? लेकिन सबसे रोचक बात ये है कि इनमें से कई एक्सपर्ट विदेशों से क्वालिफाई हैं। वह इंग्लिश में बात करते हैं जो हमारे लड़के समझते नहीं हैं। उनको उर्दू या पाश्तो में बताना पड़ता है।"

कुछ नहीं होगा इनका

सेठी ने कहा कि खिलाड़ी काफी अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और इनकी कम शिक्षा एक मुद्दा है। उन्होंने कहा, "बैकग्राउंड, उनकी क्लास और कम शिक्षित होना एक और मुद्दा है। साइकाइट्रिस्ट भी रातों रात उन्हें कुछ नहीं सिखा सकता।"

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्‍तान सातवें दर्जे की टीम है', भारत के पूर्व कप्‍तान ने सुपर-4 मैच से पहले चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम को जमकर लताड़ा

यह भी पढ़ें- Asia Cup के लिए नहीं सेलेक्‍ट होने पर Yashasvi Jaiswal ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी, कहा - 'जब मेरा समय आएगा...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।