विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरे साथ क्यों...?' टीम से बाहर होने और BCCI कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद आया Ishan Kishan का पहला रिएक्शन

Published: Sun, 07 Jul 2024 04:39 PM (IST)

भारतीय टीम से बाहर होने और BCCI कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद ईशान किशन का पहला रिएक्शन सामने आया है। ईशान ...और पढ़ें

टीम से बाहर होने के बाद ईशान किशन का आया पहला रिएक्शन
टीम से बाहर होने के बाद ईशान किशन का आया पहला रिएक्शन

HighLights

  1. ईशान किशन ने टीम से बाहर होने के बाद पहली बार दिया बड़ा बयान
  2. ईशान किशन ने कहा- उनका दुख किसी ने नहीं समझा
  3. किशन ने कहा- वह खेलने के मूड नहीं थे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पहली बार टीम से बाहर होने और BCCI कॉन्ट्रैक्ट गंवाने के बाद पहली बार इस पर बात की है। ईशान किशन ने मानसिक थकान के कारण पिछले साल दिसंबर में भारत के साउथ अफ्रीका दौरे से ब्रेक मांगा था और तब से टीम में वापसी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के साथ खेला, लेकिन उन्हें हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुना गया।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए ईशान किशन ने भारतीय टीम से बाहर होने और केंद्रीय अनुबंध में अनदेखी पर खुलकर बात की। भारतीय टीम से बाहर किए जाने और केंद्रीय अनुबंध में अनदेखी के बारे में पूछे जाने पर ईशान ने कहा, 'मैं किसी भी बात से दुखी नहीं होना चाहता। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखूंगा।' विकेटकीपर बल्लेबाज ने माना कि पिछले कुछ महीने उनके पक्ष में नहीं थे और जो कुछ हुआ उससे उन्हें आश्चर्य हुआ कि उनके साथ यह सब क्यों हुआ।

'मेरा दुख किसी ने नहीं समझा'

ईशान किशन ने कहा, यह निराशाजनक था। आज मैं यह नहीं कहना चाहता कि सब कुछ ठीक था। यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। आप बहुत कुछ झेलते हैं। मेरे दिमाग में ये सब चलता रहा कि यार क्या होगा, क्यों हो गया, मेरे साथ क्यों? ये सब चीजें तब हुईं जब मैं प्रदर्शन कर रहा था। मुझे सफर से थकान महसूस हुई। इसका मतलब था कि कुछ गड़बड़ है, मैं अच्छा या ठीक महसूस नहीं कर रहा था और इसलिए मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि, दुख की बात है कि मेरे परिवार और कुछ करीबी लोगों को छोड़कर किसी ने भी इसे नहीं समझा।

'मैं खेलने के मूड में नहीं था'

ईशान ने आगे कहा, मैंने ब्रेक लिया और मुझे लगता है कि यह सामान्य था। नियम है कि अगर आप वापसी करना चाहते हैं तो आपको घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अब, मेरे लिए घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत अलग था क्योंकि इसका कोई मतलब नहीं बन रहा था। मैं खेलने के मूड में नहीं था और इसलिए मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया। यह समझ में नहीं आता कि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लें और फिर घरेलू मैच खेलें। फिर तो आप अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते।

यह भी पढे़ं- Rohit Sharma के भविष्य की हुई घोषणा, रहेगी कप्तानी या जाएगी? BCCI सचिव Jay Shah ने किया बड़ा खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।