IND vs NZ: रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ले लेंगे संन्यास? शुभमन गिल ने खिताबी मुकाबले से पहले बता दी सच्चाई
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर खबरें हैं कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद संन्यास ले सकते हैं। टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल से शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित के संन्यास के बारे में सवाल किया गया। इसके बाद गिल ने बताया कि रोहित इस समय क्या सोच रहे हैं और उनके दिमाग में क्या चल रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉपी-2025 के फाइनल में जगह बनाई है। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने आठ महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब जीता था। अब एक बार फिर उम्मीद है कि रोहित की कप्तानी में भारत खिताब जीतेगा, लेकिन साथ ही उनके संन्यास की खबरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसे लेकर टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने सच्चाई बताई है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित के संन्यास की खबरें लगातार उठ रही हैं। इस दौरे के बाद बीसीसीआई की बैठक में रोहित ने कहा था कि वह कुछ दिनों तक और हैं तक टीम को उनके विकल्प खोज लेने चाहिए। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित संन्यास का एलान कर सकते हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से किया था।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के ये 5 करेंगे भारत का बेड़ा गर्क! टीम इंडिया को बचकर रहना होगा, हो न जाए मुसीबत
गिल ने बताई सच्चाई
न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेले जाने वाले पहले फाइनल मैच से पहले शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल से ये सवाल किया गया कि क्या रोहित संन्यास ले लेंगे? इस पर गिल ने कहा, "अभी तक तो हमारी सारी चर्चा मैच को लेकर ही हुई है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने को लेकर बातें हो रही हैं। इसके बारे में रोहित ने टीम के साथ या मेरे साथ तो कोई बात नहीं की है। मुझे नहीं लगता कि रोहित भाई भी इस बारे में सोच रहे होंगे। एक बार हमारा कल का मैच खत्म होगा इसके बाद वो फैसला लेंगे। अभी तक टीम में तो कोई बात नहीं हुई है।"
Shubman Gill on Rohit Sharma's retirement speculation .
— Rohan💫 (@rohann__45) March 8, 2025
Gill cooked all the haters of Rohit Sharma 🔥
pic.twitter.com/owKG87FAxV
शानदार बल्लेबाज हैं रोहित
रोहित इस समय बल्ले से शांत हैं। इस चैंपियंस ट्रॉफी में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक तक नहीं निकला है। गिल से जब रोहित और साथ हमें विराट कोहली की बैटिंग को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि ये दोनों खेल के महान बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, "मैं जितनी बैटिंग लाइन-अप का हिस्सा रहा हूं उनमें से ये बेस्ट है। रोहित वनडे के महान बल्लेबाज हैं और विराट तो विराट हैं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।