विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: 'यह देखकर अच्छा लग रहा...' सीरीज जीतने के बाद फूले नहीं समाए सूर्या, कप्तान ने खिलाड़ियों के लिए कही बड़ी बात

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 02 Dec 2023 08:00 AM (IST)

रायपुर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह 46 रन और जितेश की कैमियों पारी की बदौलत 174 ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद टीम की तारीफ की। फाइल फोटो
सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद टीम की तारीफ की। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली है। रायपुर में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से मात दी। रिंकू सिंह और जितेश शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के बाद अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में कहर बरपाया। जीत के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि जिस तरह से टीम प्रदर्शन कर रही है, वह देखकर अच्छा लग रहा है।

गौरतलब हो कि रायपुर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह 46 रन और जितेश की कैमियों पारी की बदौलत 174 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सका। अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाए। दीपक चाहर को दो विकेट मिला।

टीम का प्रदर्शन देख खुश हैं कप्तान सूर्या

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, टॉस के अलावा सब कुछ हमारे हिसाब से हुआ। जीतना बड़ा उत्साहवर्धक एहसास है। हमारे युवा खिलाड़ी जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह देख कर अच्छा लग रहा है। आज के मैच में स्थिति की परवाह किए बिना सभी ने खुल कर खेला और यही मैंने उनसे कहा भी था कि निडर रह कर अपने खेल को आगे बढ़ाया जाए और उसके बाद हम देखेंगे कि क्या होता है।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने उसे चूसने के लिए लॉलीपॉप दिया...' भज्जी ने इस खिलाड़ी के SA दौरे पर IND टीम में शामिल करने पर उठाए सवाल

भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

बता दें कि पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला बैंगलोर में खेला जाए। इसके बाद सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट तैयारियों में जुट गया है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: भारत ने जीती सीरीज, रायपुर में रिंकू-जितेश और अक्षर का जलवा; चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया