विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मारूं कि न मारूं...' Yashasvi Jaiswal ने भागकर रन आउट करने का किया खुलासा, कोहली-रोहित के लिए कही बड़ी बात

Published: Mon, 15 Jan 2024 04:34 PM (IST)

IND vs AFG 2nd T20I Match अफगानिस्तान की पारी के दौरान आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर जायसवाल ने फजलहक ...और पढ़ें

Yashasvi Jaiswal ने फजलहक फारूकी को रन आउट करने का किया खुलासा। फोटो- एपी
Yashasvi Jaiswal ने फजलहक फारूकी को रन आउट करने का किया खुलासा। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Afg 2nd T20 and Yashasvi Jaiswal: इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रविवार, 14 जनवरी को खेले गए मैच में यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंद पर 68 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वहीं, ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 32 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान की पारी के दौरान आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर जायसवाल ने फजलहक फारूकी खिलाड़ी को रन आउट किया था। अब इस रन आउट पर मजेदार खुलासा किया है। मैच के बाद जायसवाल ने कहा कि वह कन्फ्यूज थे कि थ्रो करें या भागकर आउट करें। आखिरी में उन्होंने भागकर रन आउट किया।

"मैं कन्फ्यूज था कि मारूं कि न मारूं"

जायसवाल ने कहा, मैं थोड़ा कन्फ्यूज था कि मारूं कि न मारूं। फिर मैंने सोचा कि मैं केवल भागकर ही रनआउट कर सकता हूं और वहीं किया। शानदार बल्लेबाजी के सवाल पर कहा, काफी मजा आया बल्लेबाजी करके। विकेट भी काफी अच्छा था। हमारे पास अच्छा लक्ष्य था तो मेरा ध्यान था कि मैं अच्छी शुरुआत दूं। मैं अच्छे शॉट्स खेलूं जिस पर रन आएं।

यह भी पढ़ें- SL vs ZIM: Angelo Mathews ने वन मैन शो दिखाकर लूटी महफिल, श्रीलंका ने रोमांचक पहले T20I में जिंबाब्‍वे को धोया

विराट से सलाह लेना सम्मान की बात

कोहली से मिली सलाह पर कहा, जब भी मैं विराट भैया के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो वह मेरे लिए सम्मान की बात होती है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। जैसे कि हमें कहां शॉट खेलने चाहिए। पिच और गेंदबाज को रीड कैसे किया जाए।

तू जा और बिंदास खेल

रोहित को लेकर जायसवाल ने कहा, वह बोलते हैं कि तू जा और बिंदास खेल जो तेरे शॉट्स हैं। वह हमेशा हमारा साथ देते हैं। उनके जैसा सीनियर साथ होना बहुत अच्छी बात है। जायसवाल ने आगे कहा कि वह नेट्स में कड़ी मेहनत करते हैं। इसी का परिणाम है कि वह मैदान पर अच्छी बल्लेबाजी कर पाते हैं।

यह भी पढे़ं- Prakhar Chaturvedi ने किया ब्रायन लारा जैसा कमाल, घरेलू क्रिकेट में खेली ऐतिहासिक पारी