Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कामकाजी महिलाओं के बारे में बोलकर बुरे फंसे Saeed Anwar, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाई लताड़

    Updated: Wed, 15 May 2024 11:25 PM (IST)

    पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट सईद अनवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनवर ने कहा कि महिलाओं के काम पर जाने से परिवारों की स्थिति बहुत खराब हो गई। इसके बाद अनवर की आलोचना हो रही है। साथ ही लैंगिकवादी होने का आरोप लगे हैं।

    Hero Image
    Saeed Anwar ने महिलाओं पर की गलती टिप्पणी। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर कामकाजी महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सईद अनवर इस वीडियो में कह रहे हैं कि जब से महिलाओं ने काम करना शुरू किया है तब से पाकिस्तान में तलाक की दर बढ़ गई है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इसके अलावा अन्य देशों का भी उदाहरण दिया। अनवर ने महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता पर भी विवादास्पद टिप्पणी की।

    वायरल हुआ सईद अनवर का वीडियो

    वायरल वीडियो में सईद अनवर ने कहा, मैंने दुनिया की यात्रा की है। मैं अभी ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से लौट रहा हूं। युवा पीड़ित हैं, परिवारों की बुरी स्थिति हैं। कपल आपस में लड़ झगड़ रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि अपनी महिलाओं से काम कराना पड़ता है।

    कामकाजी महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार

    सईद अनवर ने आगे कहा, जब से महिलाओं ने पाकिस्तान में काम करना शुरू किया है, पिछले तीन सालों में तलाक की दर 30 प्रतिशत बढ़ गई है। पत्नियां कहती हैं, जाओ तुम, मैं खुद कमा सकती हूं। मैं अपने दम पर घर चला सकती हूं। ये गेम पूरा प्लान है। आप इस गेम प्लान को नहीं समझ पाएंगे।

    यह भी पढे़ं- Bengal Pro T20 League: आकाश दीप और प्रियंका बाला होगें सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के मार्की खिलाड़ी

    यह भी पढे़ं- 'Abhishek Sharma को जल्द मिलेगी भारतीय कैप', इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज की बड़ी भविष्यवाणी