Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Independence Day 2021: क्रिकेटरों ने दी बधाई, सचिन तेंदुलकर बोले- गर्व के साथ हेलमेट पर लगाया तिरंगा

    By TaniskEdited By:
    Updated: Sun, 15 Aug 2021 02:39 PM (IST)

    75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्रिकेट हेलमेट पर भारत का झंडा गर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    सचिन तेंदुलकर ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी। (फोटो- एएनआइ)

    नई दिल्ली, एजेसियां। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्रिकेट हेलमेट पर भारत का झंडा गर्व से लगाया है। उन्होंने कहा कि  भारत का झंडा उन्हें हमेशा याद दिलाता था कि वो मैदान पर क्यों आए हैं। इसके साथ उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। तेंदुलकर के अलावा भारते के कई अन्य क्रिकेटरों ने देश को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी। 

    पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लोगों से महान स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने का आग्रह किया, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता की नींव रखी। उन्होंने कहा, ' हम अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, आइए अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दें, जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और हमारी स्वतंत्रता की नींव रखी। भारतीय तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे। जय हिंद ....स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'

    भारत के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने रविवार को सभी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर् को याद किया। उन्होंने कहा, 'हमारे 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर, हमारे महान देश की आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों के संघर्ष को याद करें। आजादी बहुमूल्य है, आइए इसका सम्मान करें और जिम्मेदारी से इसका आनंद लें। जय हिंद।

    वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके कहा, 'न पूछो ज़माने को के क्या मेरी कहानी है, हमारी पहचान तोह बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी है। हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए दिल दिया है…जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए!!'

    पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करके कहा, 'स्वतंत्रता हमारे दिमाग में है, विश्वास हमारे शब्दों में है, गर्व हमारी आत्मा है आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर देश को सलाम करें।'