विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: 'मैकुलम बैठा हुआ है...' अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के टेस्ट कोच पर किया मजाक, अपनी बॉलिंग रणनीति पर दी बड़ी जानकारी

Published: Wed, 24 Jan 2024 09:03 PM (IST)

अक्षर पटेल को 2020-21 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष) का पुरस्कार मिला। अक्षर पटेल ने टेस्ट सीरीज में ...और पढ़ें

अक्षर पटेल ने ब्रेंडन मैकुलम पर मजाकिया लहजे में की टिप्पणी।
अक्षर पटेल ने ब्रेंडन मैकुलम पर मजाकिया लहजे में की टिप्पणी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। मंगलवार को बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान जब उनसे इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक और मजेदार लहजे में जवाब दिया।

बता दें कि अक्षर पटेल को 2020-21 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष) का पुरस्कार मिला। अक्षर पटेल ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप को कड़ी चुनौती दी थी। तीन मैचों में, अक्षर ने सिर्फ 10.59 की औसत से 27 विकेट लिए और इस बार वह एक बार फिर दर्शकों के लिए खतरा होंगे।

अक्षर पटेल ने ब्रेंडन मैकुलम पर किया मजाक

अवॉर्ड वितरण के दौरान अक्षर पटेल ने मजाकिया ढंग से ब्रेंडन मैकुलम पर टिप्पणी की। अक्षर ने कहा कि एक बड़ा रहस्य है और वह इसके बारे में नहीं बोलेंगे क्योंकि, इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम यहीं बैठे हुए हैं। अक्षर ने कहा "यह रहस्य है। कुछ दिनों में सीरीज से पहले मैं अभी इसका खुलासा नहीं कर रहा हूं। आपने ही कहा था कि मैकुलम ध्यान दे रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर खत्म! कप्तान रोहित शर्मा ने बातों ही बातों में दिए संकेत

एलिस्टर कुक की कप्तानी में जीती थी सीरीज

बता दें कि भारतीय टीम ने घरेलू टेस्ट सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा है और घरेलू मैदान पर अपने शानदार रिकॉर्ड के कारण इसे सबसे कठिन दौरे वाले देशों में से एक माना जा रहा है। एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड 2012 में भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली आखिरी टीम थी।

भारत कायम रखना चाहेगा रिकॉर्ड

तब से, भारत घर पर टेस्ट सीरीज में अजेय रहा है। हालांकि, कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम भारत में अपने बिगड़ते रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगी। वहीं, भारत अपना रिकॉर्ड और बढ़ाने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी पहले टेस्ट मैच का खेल? जानें कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम