विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी पहले टेस्ट मैच का खेल? जानें कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम

Published: Wed, 24 Jan 2024 07:20 PM (IST)

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों का दावा है कि भारतीय स्पिन पिच पर इंग्लैंड के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ...और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से खेला जाएगा टेस्ट मैच। फाइल फोटो
भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से खेला जाएगा टेस्ट मैच। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें हैदराबाद पहुंच गई हैं। यह सीरीज सबसे ज्यादा बैजबॉल को लेकर चर्चा में है। वहीं, अगर भारत इस सीरीज को जीतता है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।

दोनों टीमों के बीच स्पिन पिच को लेकर बहस छिड़ी है। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों का दावा है कि भारतीय स्पिन पिच पर इंग्लैंड के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेंगे। साल 2012-13 से भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड को साल 2012 के बाद से टेस्ट सीरीज में सफलता नहीं मिली है। दोनों के बीच एक बेहतरीन टेस्ट सीरीज देखने को मिल सकती है।

हैदराबाद के मौसम का हाल

बात करें हैदराबाद के मौसम की तो मैच के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। 25 जनवरी, गुरुवार से 29 जनवरी तक मौसम विभाग के अनुसार गर्मी रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मैच के दौरान बारिश होने के कोई आसार नहीं है, और तेज धूप खिली रहेगी। इसलिए, शुरुआती टेस्ट मैच के सभी 5 दिनों के दौरान मौसम के खराब होने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर खत्म! कप्तान रोहित शर्मा ने बातों ही बातों में दिए संकेत

एलिस्टर कुक की कप्तानी में मिली जीत

बता दें कि भारतीय टीम ने घरेलू टेस्ट सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा है और घरेलू मैदान पर अपने शानदार रिकॉर्ड के कारण इसे सबसे कठिन दौरे वाले देशों में से एक माना जा रहा है। एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड 2012 में भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली आखिरी टीम थी। तब से, भारत घर पर टेस्ट सीरीज में अजेय रहा है। हालांकि, कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम भारत में अपने बिगड़ते रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Live Streaming: ना हॉटस्टार और ना सोनी लिव, यहां पर फ्री में देख सकेंगे पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग