Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ऐसा नहीं होगा, पागल है...' शुभमन गिल ने रोहित शर्मा से ऐसा क्या पूछा जिस पर जवाब देते हुए भड़क गए 'हिटमैन'

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 09:25 AM (IST)

    श्रीलंका के खिलाफ भारत के एशिया कप 2023 के फाइनल मैच से पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों को लिफ्ट के बाहर किसी बात पर चर्चा करते देखा जा सकता है। बातचीत के दौरान शुभमन गिल ने रोहित से कोई सवाल किया। इसके जवाब में हिटमैट को गुस्से में देखा गया।

    Hero Image
    रोहित और गिल के बीच बातचीत। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका (IND vs SL Final) के बीच रविवार, 17 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बीच लिफ्ट के बाहर किसी बात पर चर्चा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ भारत के एशिया कप 2023 के फाइनल मैच से पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों को लिफ्ट के बाहर किसी बात पर चर्चा करते देखा जा सकता है।

    'नहीं, ऐसा नहीं होगा'

    वीडियो में दोनों एक लिफ्ट के पास खड़े हैं। यहां कुछ फैंस भी मौजूद हैं। दोनों आपस में बात कर रहे होते हैं। थोड़ी देर की चर्चा के बाद, रोहित को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "नहीं, ऐसा नहीं होगा, पागल है क्या।" 

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। क्रिकेट फैंस यह अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रोहित ने गिल को ऐसा क्यों कहा और गिल ने रोहित से ऐसी क्या बात कह दी की रोहित ने ऐसा रिएक्शन दिया।

    यह भी पढ़ें- श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे बेबस थे इस टीम के बल्लेबाज, 36 रन पूरी टीम हुई आउट, 2003 WC में बना शर्मनाक रिकॉर्ड

    बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी

    गौरतलब हो कि एशिया कप 2023 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। शुभमन ने 121 रन की शतकीय पारी खेली थी। भारत यह मुकाबला 6 रन से हार गया था।

    यह भी पढ़ें- Asia Cup Final से बाहर होने पर तितर-बितर हुई Pak टीम, कप्तान Babar Azam के समर्थन में उतरे पूर्व ऑलराउंडर