विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhishek Sharma ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के माहौल की बताई हकीकत, कोच गंभीर और कप्तान सूर्या पर कह दी ये बड़ी बात

Published: Thu, 23 Jan 2025 10:12 AM (IST)

24 साल के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 34 गेंदों पर 79 रन बनाकर भारतीय टीम को ईडन गार्डन्स में सिर्फ ...और पढ़ें

Abhishek Sharma ने अपनी तूफानी पारी का क्रेडिट कोच गंभीर और कप्तान सूर्या को दिया
Abhishek Sharma ने अपनी तूफानी पारी का क्रेडिट कोच गंभीर और कप्तान सूर्या को दिया

HighLights

  1. Abhishek Sharma रहे भारतीय टीम की जीत के रियल हीरो
  2. Abhishek Sharma ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I में बनाए 79 रन
  3. Abhishek Sharma ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या की खूब की तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Sharma on Team India Dressing Room: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान ये रिपोर्ट सामने आई थी कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल सही नहीं है। खिलाड़ी अलग-अलग नजर आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर जो तारीफ की है, उससे इन खबरों को गलत माना जा रहा है।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma on Gambhir & Suryakumar) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में शानदार फिफ्टी जड़ने के बाद कहा कि उन्होंने आज तक इस तरह का टीम में माहौल कभी नहीं देखा है।

Abhishek Sharma ने अपनी तूफानी पारी का क्रेडिट कोच गंभीर और कप्तान सूर्या को दिया

दरअसल, भारतीय टीम के ओपनिंग बैटर अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी खेलने के बाद कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को श्रेय दिया। 24 साल के अभिषेक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच तक थोड़े दबाव में नजर आ रहे थे और इस बात पर सवाल उठ रहे थे कि क्या वह अंतरराष्ट्रीय टी20 मंच पर जगह बना पाएंगे, लेकिन पिछले तीन मैचों में शानदार फॉर्म में होने के कारण ये चिंता दूर हो गई।

उन्होंने सेंचुरियन में अर्धशतक बनाया था और उसके बाद 26 रन की तेज पारी खेली और अब 2025 में कोलकाता में एक और अर्धशतक बनाकर सभी का दिल जीत लिया।

युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में 34 गेंदों में 79 रन की पारी खेली और भारत को 133 रनों का लक्ष्य जल्दी हासिल करने में मदद की। लेकिन सीरीज के पहले मैच से पहले सलामी बल्लेबाज से सवाल पूछे गए कि क्या वह शीर्ष क्रम में अपनी जगह बनाए रख पाएगा।

यह भी पढ़ें: Arshdeep Singh का रिकॉर्ड तो शर्मा जी के लड़के ने खड़ा किया तूफान, England को धूल चटाने वाले भारतीय टीम के 5 दबंग हीरो

इस कड़ी में अभिषेक शर्मा ने कहा कि ऐसा मुझे लगता है जाहिर है, एक बल्लेबाज के तौर पर अगर आप 4-5 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो यह आपके दिमाग में आता है। लेकिन मैंने पहले भी कहा था कि कोच और कप्तान ने खिलाड़ियों को मैनेज किया, भले ही मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

अभिषेक ने आगे कहा,

"मैं अपने विचार व्यक्त करना चाहता था, लेकिन कप्तान (सूर्यकुमार यादव) और कोच (गंभीर) को स्पेशल मेंशन करना चाहूंगा, उन्होंने युवाओं के रूप में हमें जो आजादी दी है वह जबरदस्त है। इस तरह का माहौल कभी नहीं देखा, अपने आप को व्यक्त करें, अपने शॉट्स लगाएं, यहां तक ​​कि पहली गेंद से भी।"

इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से 79 रन बनाने को लेकर जब अभिषेक से उनके प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा प्लान सिंपल था। मैं आईपीएल की तरह खेलूंगा, मैंने मैच से पहले अपनी ट्रिगर मूवमेंट का अभ्यास किया, मुझे पता था कि वे (इंग्लैंड के गेंदबाज) शॉर्ट बॉलिंग करेंगे और मेरे धैर्य की परीक्षा लेंगे। मैंने अपने प्लान को बहुत अच्छी तरह से पूरा किया।