विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhanupratappur ByPoll: भाजपा प्रत्याशी पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनाव आयोग लेगा निर्णय

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Tue, 22 Nov 2022 04:05 PM (IST)

Bhanupratappur ByPoll छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। ब्रम्हानंद नेताम ...और पढ़ें

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनाव आयोग लेगा निर्णय। फाइल फोटो
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनाव आयोग लेगा निर्णय। फाइल फोटो

रायपुर, आनलाइन डेस्क। Bhanupratappur ByPoll: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा (BJP) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम (Bramhanand Netam) को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। नेताम ने निर्वाचन आयोग में दाखिल शपथ पत्र में यह जानकारी छिपाई थी कि उन पर कोई अपराध दर्ज है। कांग्रेस (Congress) ने दस्तावेजों के साथ आरोप लगाया कि उन पर झारखंड की एक नाबालिग लड़की के शोषण व उसे देह व्यापार में धकेलने का केस झारखंड में जमशेदपुर के टेल्को थाने में दर्ज है। मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग में की गई है। अब यह आयोग पर निर्भर है कि उन्हें अयोग्य घोषित करे या न करे।

आदिवासी आंदोलन बिखरा, वापस लिया नामांकन 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आदिवासी आंदोलन बिखर गया है। आदिवासियों के आरक्षण में कटौती का विरोध करने के लिए आदिवासी समाज ने विधानसभा क्षेत्र की सभी 85 पंचायतों से एक एक प्रत्याशी को मैदान में उतारने की योजना बनाई थी। 40 से अधिक पंचायतों से एक एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र भी खरीदा था। हालांकि सभी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। 20 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया जबकि 11 ने कांग्रेस का समर्थन कर दिया है। आदिवासी समाज के बैनर पर अब एक ही प्रत्याशी बचे हैं। सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी उन्हें ही वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस, भाजपा समेत कुल सात अभ्यर्थी मैदान में हैं।

बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फंसे भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की मुश्किल बढ़ने वाली हैं। जमशेदपुर पुलिस छत्तीसगढ़ पुलिस के संपर्क में है। जमशेदपुर के सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि इस प्रकरण के पांच आरोपितों के विरूद्ध जमशेदपुर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। ब्रम्हानंद समेत अन्य पांच के विरूद्ध शीघ्र आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। पूर्व विधायक ब्रम्हानंद को भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। सीएम भूपेश बघेल में भी इस मामले में भाजपा पर निशाना साध चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः नक्सलियों ने पांच वाहनों और चार मोबाइल टावरों में लगाई आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।