विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naxalite Attack In Sukma: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की कर दी हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

Published: Fri, 23 Feb 2024 10:07 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा (Sukma) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा में ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की कर दी हत्या

ऑनलाइन डेस्क, सुकमा। Naxalites Kill Two Villagers in Sukma: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा (Naxalite Attack In Sukma) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है।

बता दें कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। दोनों मृतक ग्रामीणों की पहचान सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें- Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में गई जान, डिवाइडर से टकराई थी कार

यह भी पढ़ें- Kerala: कोझिकोड में CPI (M) नेता की मंदिर में हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट