Chhattisgarh: खरगे ने PM मोदी को बताया झूठों का सरदार, बोले- कांग्रेस ने की लोकतंत्र-संविधान की रक्षा
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ के जिले रायगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान खरगे ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे चार मुख्यमंत्री हैं और उनमें से तीन पिछड़े समुदाय से हैं। जब आपकी (बीजेपी) बात आती है तो दूरी इतनी अधिक होती है कि न तो मुख्यमंत्री और न ही कैबिनेट मंत्री पिछड़ों से बात करते हैं...।

एएनआई, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कोड़ातराई में कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा के सदस्य व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन केंद्र सरकार पर जमकर गरजे। खरगे ने कहा, छत्तीसगढ़ में भरोसे का सम्मान हो रहा है। ये भरोसे के अनुष्ठान का सम्मेलन है।
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ के जिले रायगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान खरगे ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि हमारे चार मुख्यमंत्री हैं और उनमें से तीन पिछड़े समुदाय से हैं। जब आपकी (बीजेपी) बात आती है तो दूरी इतनी अधिक होती है कि न तो मुख्यमंत्री और न ही कैबिनेट मंत्री पिछड़ों से बात करते हैं...।
#WATCH | Raigarh, Chhattisgarh: "We have four chief ministers and out of them three belong to backward communities. When it comes to you (BJP) the distance is too much that neither Chief Minister nor Cabinet Ministers talk to the backwards...," says Congress President Mallikarjun… pic.twitter.com/AJJ2eukTjS
— ANI (@ANI) October 4, 2023
खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, गरीब पेट भरने के लिए काम करता है। भूपेश सरकार ने कभी काम नहीं रोका। कांग्रेस सरकार गरीबों की मदद कर रही है, भाजपा छीन रही है।
उन्होंने आगे कहा, देश में जब सबको मतदान का हक मिला वह पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. अंबेडकर की वजह से मिला। आज़ादी मिलने के बाद सभी 21 वर्ष के पुरूष-महिला को मतदान का अधिकार मिला जबकि अन्य देशों में आज़ादी मिलने के कई वर्षों के बाद लोगों को मतदान का अधिकार मिला। क्या उस समय मोदी जी थे? या अमित शाह थे? हमने सब कुछ करके दिया। अगर हम इस लोकतंत्र-संविधान को नहीं बचाते तो मोदी-शाह जैसे लोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री नहीं बन सकते थे, यह हमारी देन है, हमारा गिफ्ट है इसलिए हमारा शुक्रिया अदा करें...
#WATCH देश में जब सबको मतदान का हक मिला वह पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. अंबेडकर की वजह से मिला। आज़ादी मिलने के बाद सभी 21 वर्ष के पुरूष-महिला को मतदान का अधिकार मिला जबकि अन्य देशों में आज़ादी मिलने के कई वर्षों के बाद लोगों को मतदान का अधिकार मिला। क्या उस समय मोदी जी थे? या… pic.twitter.com/T4zYsbuujV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम बघेल ने कहा कि कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खरगे की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है।
LIVE: भरोसे का सम्मेलन (कोड़ातराई, रायगढ़) #कांग्रेस_पर_भरोसा_बरकरार https://t.co/gmwEW0e2L6
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 4, 2023
अभी हमारे मुख्य अतिथि खरगे जी के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ।
सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।