विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान हुए बलिदान; 14 हुए घायल

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 30 Jan 2024 05:49 PM (IST)

Sukma Naxal Encounter News छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ (फाइल फोटो)

पीटीआई, बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए और 14 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा कि यह घटना टेकलगुडेम गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि एक जवान को गोली लगी है जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में टला बड़ा नक्सली हमला, सुरक्षा बलों ने लगाए गए आईईडी बम को किया बरामद