Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर कर लौटे DRG जवान, नाच-गाकर मनाया जश्न

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 05:12 PM (IST)

    सुकमा जिले में रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। जवानों को खूफिया विभाग से सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश की योजना बना रहे हैं। इस इनपुट के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों को मार गिराने के बाद जवानों ने जश्न मनाया।

    Hero Image
    सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर कर लौटे DRG जवान (फोटो- ANI)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Chhattisgarh Sukma Encounter: शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बताया गया कि घटनास्थल से एके-47, एसएलआर और कई अन्य हथियार बरामद किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नक्सलियों को मार गिराने में सफल हुए जवान

    इस मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटो के तलाशी अभियान के बाद अब जवान वापस आ रहे हैं। आज हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों को मार गिराने में सफल होने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने जश्न मनाया।

    भेज्जी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

    शुक्रवार सुबह सुकमा जिले के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सली सदस्यों की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान रवाना हुए थे। इसके बाद जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के कोराजुगुड़ा, दंतेपुरम, नगराम और भंडारपदर गांवों के जंगल की पहाड़ियों में डीआरजी टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी।

    यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ में जवानों के हाथ लगी बड़ी सफलता

    नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति: CM

    शुक्रवार को जवानों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सीएम साय ने कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का युग लौट आया है। सुरक्षा बलों को उनके साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का खात्मा निश्चित है।

    आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को खत्म करने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है।