विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Bhupesh Baghel बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह में होंगे शामिल, 25 सितम्बर को खेले जाएंगे फाइनल मैच

By JagranEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में चल रहे मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के फाइनल मैच 25 सितम्बर को खेले जाएंगे। बैडमिंटन टूर्नामेंट ...और पढ़ें

CM Bhupesh Baghel बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह में होंगे शामिल : जागरण
CM Bhupesh Baghel बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह में होंगे शामिल : जागरण

रायपुर, जागरण संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के फाइनल मैच 25 सितम्बर को खेले जाएंगे। इसके साथ ही इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह भी होगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन विजेता गोपी चंद होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और उनके विशेष प्रयास से हो रहा है। उक्त टूर्नामेंट के सभी मैच राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

छत्तीसगढ़ में बीते 20 सितम्बर से शुरू हुए मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में भारत समेत श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल श्रेणियों में मैच खेले जा रहे हैं। यहां 20 व 21 सितम्बर को क्वॉलीफाईंग मैच हुए। फिर मुख्य ड्रा के मैच हुए। आज सेमीफाइनल के मैच खेले गए, कल सभी श्रेणियों में फाइनल मैच खेले जाएंगे।

इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम

मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम इस तरह रहे। इसमें पुरूष एकल वर्ग सेमीफाइनल में शुभंकर डे (भारत) ने आदित्य जोशी (भारत) को 21-15, 11-21, 21-11 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रियांशु राजावत (भारत) ने यू इगारशी (जापान) को 21-16,21-15 से पराजित कर फाइनल में पहुंचे। इधर महिला एकल सेमीफाइनल के मैच में सामिया इमाद फारूकी (भारत) ने पूर्व बर्वे (भारत) को 22-20, 21-15 से हराया तो तसनीम मीर (भारत) ने मालविका बंसोड़ (भारत) को 21-16, 14-21, 22-20 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

पुरुष युगल सेमीफाइनल के मैचों में कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला (भारत) की जोड़ी ने चालोएम्पोन चारोएनकिटामोर्न और नंथकर्ण योर्डफाइसोंग (थाईलैंड) को 12-21, 21-18, 21-14 से हराया और ईशान भटनागर और साई प्रतीक. के. (भारत) की जोड़ी ने सिद्धार्थ एलंगो और टी. हेमा नागेंद्र बाबू (भारत) को 15-21, 21-12, 21-13 से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया है। इधर महिला युगल सेमीफाइनल मैच में पूजा दंडु और आरती सारा सुनील (भारत) की जोड़ी ने नव्या कांडेरी और रक्षित श्री संतोष रामराजा सुब्रमण्यम (भारत) को 21-15, 13- 21, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

मिश्रित युगल सेमीफाइनल के मैचों में रत्चापोल मक्कासासिथोर्न और चासिनी कोरपैप (थाईलैंड) की जोड़ी ने ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो (भारत) को 21-15, 22-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है। रोहन कपूर और रेड्डी एन. सिक्की (भारत) की जोड़ी ने गौस शेख और मनीषा के (भारत) को 21-17, 21-13 शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

टूर्नामेंट मुख्यमंत्री के सहयोग से ही संभव हुआ

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके फाइनल मुकाबले कल 25 सितम्बर को होंगे। यह इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 बहुत बड़ी स्पर्धा है। यह टूर्नामेंट मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल और सहयोग के बिना संभव नहीं था। -संजय मिश्रा, सचिव, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया