नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, अब भी जारी है गोलीबारी
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक नक्सली मारा गया। अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बल ने एक पुरुष माओवादी का शव और उसके पास से हथियार बरामद किया। माओवादियों की गतिविधि को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया।
दरअसल, अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई। अभी तक की जानकारी के अनुसार, गोलीबारी अभी भी रुक-रुक कर जारी है।
सुरक्षा बलों ने बरामद किए हथियार
बताया जा रहा है कि कार्रवाई में सुरक्षा बल ने एक पुरुष माओवादी का शव और उसके पास से हथियार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान माओवादियों की गतिविधि को रोकने के लिए चलाया गया है। मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है और पूरी कार्रवाई खत्म होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।