विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित बीजापुर में सड़क निर्माण में लगे 4 ठेकेदार लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 02 Jan 2023 02:54 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में चार ठेकेदारों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा ...और पढ़ें

Chhattisgarh: बीजापुर में सड़क निर्माण में लगे 4 ठेकेदार लापता (फाइल फोटो)
Chhattisgarh: बीजापुर में सड़क निर्माण में लगे 4 ठेकेदार लापता (फाइल फोटो)

बीजापुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगे चार ठेकेदार लापता हो गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने चारों लोगों के लापता होने की शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

ठेकेदारों के लापता होने पर क्या बोली पुलिस

परिजनों की मानें तो कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय से लगभग 4 किमी दूर गोरना क्षेत्र से ठेकेदारों का पता नहीं चला है। जहां वे 25 दिसंबर को गए थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लापता ठेकेदारों के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Neel Kusum Murder Case: पेचकस से गोदकर नील कुसुम की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 51 बार किया था वार

ये लोग हैं कई दिनों से लापता

बता दें कि कोंडागांव जिले के रहने वाले ठेकेदार निमेंद्र कुमार दीवान और नीलचंद्र नाग गायब हैं। इसके अलावा बस्तर के रहने वाले तेमरू नागर और दंतेवाड़ा जिले के चपडी बाटिया लापता हैं। लापता लोगों के परिजनों ने दावा करते हुए कहा कि हो सकता है कि ठेकेदारों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया हो। सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और परिवारों ने नक्सलियों से उन्हें रिहा करने की अपील की है।

नए साल पर पिकनिक कर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 बच्चे समेत 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में चंगाई सभा का आयोजन कर मतांतरण कराने के आरोप में 14 गिरफ्तार