विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए साल पर पिकनिक कर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 बच्चे समेत 4 की मौत

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 02 Jan 2023 02:02 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है। यहां नए साल पर पिकनिक मनाकर लौट रहा ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 बच्चे समेत 4 की लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 बच्चे समेत 4 की लोगों की मौत

छत्तीसगढ़, रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है। यहां नए साल पर पिकनिक मनाकर लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जशपुर जिला के कुनकुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में 2 मासूम बच्चों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि कार में 10 लोग सवार थे, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों में दो लोगों की हालत चिंताजनक है जिन्हें इलाज के लिए रांची रेफर किया गया हैं।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

जानकारी के मुताबिक, घटना जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का हैं। बिलासपुर तरईपारा में रहने वाले मोहित अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गये हुए थे। देर शाम को ईको स्पोर्टस कार में परिवार के 10 लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के गुल्लू वाटर फाल-बेने डेम के बीच घाट से उतरते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। बताया जा रहा हैं कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही कार में सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गये।

पिकनिक कर लौट रहा था परिवार

स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में 2 मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अनिल और 8 साल का मोहित बाप बेटा हैं। वही 1 साल की बच्चीं और विनेसा नामक महिला आपस में रिश्तेदार हैं। थानेदार ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को देर रात ही बेहतर उपचार के लिए रांची रिफर किया गया हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। नए साल पर पुरा परिवार पिकनिक मनाने गया था मगर यह जश्न परिवार के लिए भारी पड़ गया।

यह भी  पढ़ें: छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में चंगाई सभा का आयोजन कर मतांतरण कराने के आरोप में 14 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:  Neel Kusum Murder Case: पेचकस से गोदकर नील कुसुम की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 51 बार किया था वार