विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से दो टूक कहा- जनता की भलाई के लिए काम करें जो जमीनी स्तर पर दिखे

By Priti JhaEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 01:53 PM (IST)

मुख्यमंत्री बघेल ने बालोद जिले के गुंडरदेही में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन समीक्षा बैठक में कहा सभी अधिकारी अपनी ...और पढ़ें

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से दो टूक कहा-जनता की भलाई के लिए काम करें जो जमीनी स्तर पर दिखे
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से दो टूक कहा-जनता की भलाई के लिए काम करें जो जमीनी स्तर पर दिखे

रायपुर, जागरण ऑनलाइन डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जनता की भलाई के लिए काम करें। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन पर सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों से दो टूक कहा है कि जमीनी स्तर पर काम दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल ने बालोद जिले के गुंडरदेही में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन समीक्षा बैठक में कहा कि सभी अधिकारी अपनी क्षमता का उपयोग जनता की भलाई और शासन-प्रशासन के कार्यों में करें। हमारी आम जनता में यह संदेश जरूर जाना चाहिए कि शासन संवेदनशीलता से बेहतर कार्य कर रहा है।

वहीं, आज संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम गुरुर में स्थित प्राचीन देऊर मंदिर में दर्शन करके भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा सामाजिक संगठनों को कलेक्टर निर्धारित रेट से दस प्रतिशत मूल्य पर भूमि आवंटित की जा रही है। इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। सामाजिक संगठनों को भूमि आवंटित होने पर ही उनके भवन की मांग को स्वीकृत की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने बैठक के पूर्व 190 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें लगभग 122 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और 68 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार कम है, यह ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को उपलब्ध सभी संसाधनों का उचित लाभ मिले। इसके लिए सभी स्कूल-कालेजों की नियमित जांच की जाए। एक छात्रा मोनिका ने मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नियुक्त करने दिए निर्देश दिए। डौंडीलोहारा के विद्यार्थियों ने कहा कि हम यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए एक अच्छी लाईब्रेरी होगी तो बढ़िया माहौल बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबकी सुविधा के लिए काम होगा।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पात्र हितग्राहियों का सहयोग करें। सभी अधिकारी मुख्यालय में ही निवास करें, ताकि आम जनता के काम में सुविधा हो।