Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर मारे गिराए 22 नक्सली

    Updated: Wed, 07 May 2025 11:51 AM (IST)

    बीजापुर जिले में तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन संकल्प(Operation Sankalp 2025) चलाया गया है। बुधवार सुबह जवानों ने 22 माओवादियों को मार दिया। अभी तक 18 शवों को बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल विरोधी अभियान(Bijapur Maoist encounter) जारी है।

    Hero Image
    बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

    जेएनएन, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन संकल्प(Operation Sankalp 2025) चलाया गया है। बुधवार सुबह जवानों ने 22 माओवादियों को मार दिया। अभी तक 18 शवों को बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माओवादियों की बढ़ सकती है संख्या

    मारे जाने वाले माओवादियों की और भी बढ़ सकती है संख्या। दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बीजापुर(Bijapur Naxal News) में चल रहे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजीपी. सुंदरराज कर रहे हैं मॉनिटरिंग। डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ के बहादुर जवान लगातार माओवादियों को जवाब दे रहे हैं।

    एसटीएफ के जवान आए आईईडी की चपेट में

    छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल विरोधी अभियान(Bijapur Maoist encounter) जारी है। सुरक्षा बलों ने पहाड़ी को अपने कब्जे में करने के बाद नक्सली ठिकानों को ध्वस्त किया है। इसी अभियान में शामिल एसटीएफ के दो जवान थान सिंह व अमित पांडे रविवार की शाम आईईडी की चपेट में आ गए।

    दोनों को बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। जवानों को हाथ पैर में गंभीर चोट पहुंची है। इस घटना की जानकारी पुलिस से अब तक प्राप्त नहीं हुई। सुरक्षा बल नक्सलियों के ठिकानों की पहचान कर उसे नष्ट कर रहा है।

    माओवाद का समूल नाश सुनिश्चित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्प से यह स्पष्ट हो चुका है कि मार्च 2026 तक देश से माओवाद का समूल नाश एक सुनिश्चित लक्ष्य है।

    इस सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केवल एक ऑपरेशन नहीं, जन-आस्था और लोकतंत्र की जीत है। जवानों के साहस को मैं नमन करता हूँ। छत्तीसगढ़ की धरती अब भयमुक्त, विकासयुक्त और भविष्यमुख्त बनेगी। मोदी जी और अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हम नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार राज्य के आदिवासी और पिछड़े इलाकों में विकास और विश्वास की दोहरी नीति के साथ कार्य कर रही है—जिसमें एक ओर सुरक्षा अभियान तेज हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को गाँव-गाँव तक पहुँचाया जा रहा है।

    ऑपरेशन पर सेना की निगरानी

    कर्रेगुट्टा की ऊंचाई वाली पहाड़ी व घने जंगलों में पुलिस द्वारा ऑपरेशन लांच करना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। जिले के पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन अधिकारी बात नहीं कर पा रहे हैं। पहाड़ी में चल रहे  ऑपरेशन पर सेना के हेलीकॉप्टर से निगरानी जारी है। हेलीकॉप्टर से जवानों के लिए रसद व अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: CG News: घायल जवान को बचाते सहायक कमांडेंट बने निशाना, गंवाना पड़ा पैर