सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market में गिरावट के बीच इन सेक्टरों में पैसा लगा रहे हैं FPI, इनमें की बिकवाली

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sun, 26 Feb 2023 12:42 PM (IST)

FPI Data भारतीय शेयर बाजार में फरवरी में भी एफपीआई का प्रवाह नकारात्मतक बना हुआ। आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई की ...और पढ़ें

FPIs sell-off spree continues; withdraw Rs 2,300-cr from equities in Feb
FPIs sell-off spree continues; withdraw Rs 2,300-cr from equities in Feb

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। विदेशी निवेशकों का रुख भारतीय बाजारों को लेकर नकारात्मक बना हुआ है। फरवरी के अब तक के कारोबारी सत्रों में फॉरेन फोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) शेयर बाजार में 2,300 करोड़ से अधिक की बिकवाली कर चुके हैं। ये बिकवाली ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व और भारत के केंद्रीय बैंक ने मंहगाई को कम करने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है।

डिपॉजटरीज की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई एक फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक के कारोबारी सत्रों में 2,313 करोड़ की बिकवाली कर चुके हैं। इससे पहले के महीने जनवरी में भी एफपीआई प्रवाह नकारात्मक था। वहीं, एफपीआई ने दिसंबर में 11,119 करोड़ रुपये और नवंबर में 36,238 करोड़ का निवेश किया था।

FPI द्वारा बढ़ सकती है बिकवाली

सामाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती दरों के कारण भारत सहित उभरते बाजारों में बिकवाली देखने को मिल सकती है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर-मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि फेड की बैठक से पहले एफपीआई काफी सर्तक हो गई हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए अमेरिका लगातार आ रहे खराब आर्थिक डेटा के कारण लग रहा है कि फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखेगा।

आगे उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट आने के बाद भी, यह फिलहाल प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में अगर परिस्थितियां नकारात्मक होती हैं, तो यह बेचने की अच्छा अवसर हो सकता है।

बता दें, शुक्रवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें दिन लाल निशान में बंद हुए थे। निफ्टी 17,465 और सेंसेक्स 59,463 अंक पर था।

इन सेक्टरों में खरीददारी कर रहे FPI

विजयकुमार ने आगे बताया कि एफपीआई, फरवरी में फाइनेंशियल शेयरों में खरीददारी कर रहे हैं, जबकि जनवरी में बिकवाली कर रहे थे। वहीं, फरवरी में अब तक कैपिटल गुड्स, आईटी और हेल्थकेयर शेयरों में भी एफपीआई पैसा लगाया है और ऑयल, मेटल और पावर शेयरों में बिकवाली कर चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)