सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vishal Mega Mart के शेयरों में बड़ी गिरावट, फिसलकर 117 रुपये पर पहुंचे, एक्सपर्ट से समझें बेचें या करें होल्ड?

Published: Fri, 27 Feb 2026 10:47 AM (IST)

विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में ब्लॉक डील की खबर के बाद 7% की गिरावट आई। बताया जा रहा है कि प्रमोटर इकाई ने 14.2% इक्विटी बेची है।

विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में भारी गिरावट

विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में भारी गिरावट

HighLights

  1. ब्लॉक डील की खबर के चलते विशाल मेगा मार्ट के शेयर 7% गिरे।

  2. ₹115-117 का स्तर तत्काल सपोर्ट के रूप में अहम है।

  3. प्रमोटर यूनिट की ओर से 14 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की संभावना।

नई दिल्ली। विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart Shares) के शेयरों में ब्लॉक डील की खबर के बाद भारी गिरावट आ गई है और यह शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी तक टूट गया है। दरअसल, विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में 7,915 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हुई है बताया जा रहा है कि प्रमोटर यूनिट द्वारा 14.2% इक्विटी हिस्सेदारी बेची गई है। कंपनी के शेयर सुबह 118.83 रुपये पर खुले और 117 रुपये का निचला स्तर छू लिया। बताया जा रहा है कि ब्लॉक डील में इसका फ्लोर प्राइस ₹115 प्रति शेयर तय किया गया है।

यह गिरावट इस बात का संकेत है कि बाजार फ्लोर प्राइस के आसपास सप्लाई आने की आशंका को पहले ही डिस्काउंट कर रहा है। ऐसे में रिटेल निवेशकों को इस शेयर को लेकर क्या करना चाहिए, इस पर मार्केट एक्सपर्ट ने अपनी राय जाहिर की है।

विशाल मेगा मार्ट के शेयरों के लिए अहम लेवल

1. शॉर्ट टर्म ट्रेंड

मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट ने कहा कि टेक्निकल चार्ट पर देखें तो विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में इंट्रा-डे में अचानक तेज गिरावट आई है, जो आमतौर पर ब्लॉक डील या बड़ी सेलिंग की आशंका में होती है। हालांकि, ₹115–117 का जोन फिलहाल तत्काल सपोर्ट के रूप में उभर रहा है। अगर यह स्तर टूटता है, तो अगला सपोर्ट ₹108–110 के आसपास हो सकता है।

2. रेजिस्टेंस लेवल

₹125 पहला मजबूत रेजिस्टेंस

₹130–132 के ऊपर ही ट्रेंड में स्थिरता लौटेगी

3. वॉल्यूम संकेत

हायर वॉल्यूम के साथ गिरावट यह बताती है कि बड़े हाथों की सक्रियता बढ़ी है। जब तक क्लियर बॉटमिंग पैटर्न नहीं बनता, तब तक जल्दबाजी जोखिम भरी हो सकती है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

ब्लॉक डील हमेशा नकारात्मक नहीं होती। कई बार प्रमोटर हिस्सेदारी घटाकर फंड रीसाइक्लिंग या स्ट्रेटेजिक कारणों से ऐसा करते हैं। लेकिन, शॉर्ट टर्म में सप्लाई का ओवरहैंग दबाव बनाता है। ऐसे में निवेशकों को धैर्य रखना जरूरी होता है।

रणनीति क्या हो?

  • शॉर्ट टर्म ट्रेडर ₹115 के आसपास रिएक्शन देख सकते हैं
  • लॉन्ग टर्म निवेशक जल्दबाजी में औसत करने से बचें
  • ₹130 के ऊपर स्थिरता आने पर ही ट्रेंड पॉजिटिव माना जाएगा

Vishal Mega Mart फिलहाल तकनीकी और खबर आधारित दबाव में है। ₹115 का स्तर निर्णायक साबित हो सकता है। अगर यह संभलता है तो रिबाउंड संभव है, लेकिन टूटने पर और कमजोरी से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें- क्या अब सिर्फ अमीर लोग ही कर पाएंगे ऑप्शंस ट्रेडिंग? NSE के CEO आशीष चौहान के इस बयान ने दिए बड़े संकेत

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)