सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Meesho IPO vs Aequs IPO किसमें होगी ज्यादा कमाई, निवेश करें या नहीं; यहां जानें सब

Published: Thu, 04 Dec 2025 04:29 PM (IST)

Meesho IPO vs Aequs IPO: प्राइमरी मार्केट अभी दो मेनबोर्ड आईपीओ चलन में है। ये दोनों आईपीओ ग्रे मार्केट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस समय दो आईपीओ के बारे में काफी चर्चा चल रही है। इनमें मीशो और एक्वियूज आईपीओ शामिल हैं। खास बात ये है कि ये दोनों ही ग्रे मार्केट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों की ही एंट्री प्राइमरी मार्केट में साथ में हुई थी।

इनमें आप 5 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप कन्फ्यूज है कि कौन-से आईपीओ में निवेश किया जाए या कौन-से आईपीओ से आपकी बेहतर या ज्यादा कमाई हो सकती है, तो ये आर्टिकल आपकी मदद सकता है। 

सबसे पहले मीशो आईपीओ के बारे में डिटेल में बात करते हैं। 

Meesho IPO के बारे में डिटेल जानकारी

कैसा रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन?

साल वित्त वर्ष 2022-23 वित्त वर्ष 2023-24 वित्त वर्ष 2024-25
रेवेन्यू ₹5,734.5 करोड़ ₹7615.2 करोड़ ₹9389.9
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स ₹1671.9 करोड़ ₹327.6 करोड़ 3941.7
EBITDA 23.01% -3.02% -2.34%

मीशो आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख

कब खुला 3 दिसंबर
कब बंद होगा 5 दिसंबर
अलॉटमेंट कब हो सकती है 8 दिसंबर
लिस्टिंग कब हो सकती है 10 दिसंबर

मीशो आईपीओ से जुड़ी बेसिक डिटेल्स

फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड 105 रुपये से 111 रुपये
लॉट साइज 135 शेयर्स
इश्यू साइज 48,83,96,721 शेयर्स (5421.20 करोड़ रुपये )
फ्रेश इश्यू 38,28,82,882 शेयर्स (4250 करोड़ रुपये)
ऑफर फॉर सेल 10,55,13,839 शेयर्स (1171.20 करोड़ रुपये)

यह भी पढ़ें:-खुल गया Meesho IPO, GMP और ब्रांड देख आ रहा है लालच, ब्रोकरेज से जानें खरीदें या नहीं?

Aequs IPO के बारे में डिटेल

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?

साल रेवेन्यू EBITDA
वित्तीय वर्ष 2022-23 812.1 करोड़ रुपये 63.1 करोड़ रुपये
वित्ती्य वर्ष 2024-25 924.6 करोड़ रुपये 108 करोड़ रुपये

आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख

तारीख डिटेल्स
कब खुला था 3 दिसंबर 2025
कब बंद होगा? 5 दिसंबर 2025
अलॉटमेंट कब हो सकती है? 8 दिसंबर 2025
लिस्टिंग कब हो सकती है? 10 दिसंबर 2025

आईपीओ के बारे में बेसिक डिटेल्स

फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये
इश्यू प्राइस कितना होगा? 124 रुपये प्रति शेयर
लॉट साइज कितना होगा? 120 शेयर्स
इश्यू साइज 7,43,39,651 शेयर्स (921.81 करोड़ रुपये)
फ्रेश इश्यू 5,40,32,258 शेयर्स (6,70,000 करोड़ रुपये)
ऑफर फॉर सेल 2,03,07,393 शेयर्स (251.81 करोड़ रुपये)

Meesho IPO vs Aequs IPO: जीएमपी में कौन है सबसे आगे?

4 दिसंबर को ग्रे मार्केट में मीशो आईपीओ का जीएमपी 44.5 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इसमें 40.09 फीसदी मुनाफा होने की संभावना है।  एक्वियूज आईपीओ का ग्रे मार्केट में अभी प्रीमियम 44 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इसमें 35.48 फीसदी मुनाफा होने की उम्मीद है। हालांकि सिर्फ जीएमपी को देखते हुए हमें कभी भी निवेश नहीं करना चाहिए।