सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुल गया Meesho IPO, GMP और ब्रांड देख आ रहा है लालच, ब्रोकरेज से जानें खरीदें या नहीं?

Published: Wed, 03 Dec 2025 09:57 AM (GMT+05:30)

IPO News: आज कई दिन बाद फिर से एक दिग्गज कंपनी ने प्राइमरी मार्केट में अपनी एंट्री ली है। शॉपिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मीशो आईपीओ (Meesho IPO) ने प्राइमरी मार्केट में एंट्री ले ली है। ये आईपीओ 3 दिसंबर को खुलकर 5 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए  5,421.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। मीशो आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम (IPO GMP) अच्छा खासा दर्ज किया जा रहा है। 

अगर आप भी ब्रांड और जीएमपी को देख इस आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं, तो इससे पहले जान लें कि ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन इसे लेकर क्या सलाह दे रही है

खरीदें या नहीं?

अगर आपको ये तय करना है कि कोई आईपीओ आप खरीद सकते हैं या नहीं, तो उसके लिए आपको आईपीओ की बेसिक जानकारी से लेकर कंपनी की बेसिक जानकारी तक जानना जरूरी है। इसके साथ ही अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म और एक्सपर्ट इसे लेकर क्या सलाह दे रहे हैं।

कैसा रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन?

साल वित्त वर्ष 2022-23 वित्त वर्ष 2023-24 वित्त वर्ष 2024-25
रेवेन्यू ₹5,734.5 करोड़ ₹7615.2 करोड़ ₹9389.9
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स ₹1671.9 करोड़ ₹327.6 करोड़ 3941.7
EBITDA 23.01% -3.02% -2.34%

मीशो आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख

कब खुला 3 दिसंबर
कब बंद होगा 5 दिसंबर
अलॉटमेंट कब हो सकती है 8 दिसंबर
लिस्टिंग कब हो सकती है 10 दिसंबर

मीशो आईपीओ से जुड़ी बेसिक डिटेल्स

फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड 105 रुपये से 111 रुपये
लॉट साइज 135 शेयर्स
इश्यू साइज 48,83,96,721 शेयर्स (5421.20 करोड़ रुपये )
फ्रेश इश्यू 38,28,82,882 शेयर्स (4250 करोड़ रुपये)
ऑफर फॉर सेल 10,55,13,839 शेयर्स (1171.20 करोड़ रुपये)

ब्रोकरेज फर्म ने क्या दी सलाह?

एंजेल वन की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्योंकि इसका पीई रेश्यो(Price to Earning Ratio) नेगेटिव है। इसलिए इसकी वैल्यूएशन नहीं की जा सकती। आप इसके वित्तीय प्रदर्शन EBITDA भी नेगेटिव देख सकते हैं। हालांकि इन सबके बावजूद एंजेल वन से लॉग टर्म खरीदने की सलाह दी है। शॉर्ट टर्म में इसे लेकर पैसा बढ़ाने की न सोचे।

 (डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)