सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukesh Ambani की Jio लाएगी भारत का सबसे बड़ा IPO, कहीं नहीं टिकेगा Hyundai, LIC और Paytm का रिकॉर्ड

Published: Tue, 02 Sep 2025 12:42 PM (IST)

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ (Reliance Jio IPO) लाने की तैयारी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

Mukesh Ambani की Jio लाएगी भारत का सबसे बड़ा IPO
Mukesh Ambani की Jio लाएगी भारत का सबसे बड़ा IPO

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आईपीओ में सभी निवेशकों की नजर टिकी हुई है। इस आईपीओ को लेकर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि ये देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। इस आईपीओ की वैल्यू 30 हजार करोड़ रुपये होगी।

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में रिलायंस जियो आईपीओ को लेकर कई तथ्य बताए हैं।

क्या-क्या बताया?

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड की इक्विटी वैल्यू करीब 11.9 करोड़ रुपये है।

अगर इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी की बात करें, तो ये 7.91 लाख करोड़ रुपये है।

इसके अलावा इक्विटी और डेट करीब 151 बिलियन डॉलर है।

मोतीलाल ओसवाल ने क्यों किया ऐसा दावा?

शेयर बाजार को नियंत्रित करने वाली सेबी ने बड़े आईपीओ के लिए पब्लिक ऑफर 5 फीसदी से कम कर 2.5 फीसदी कर दिया है। इस तर्क को देखते हुए मोतीलाल ओसवाल ये अनुमान लगा रहे हैं कि ये देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

इससे पहले हुंडई इंडिया के आईपीओ को देश का सबसे आईपीओ होने का पद हासिल था। इस आईपीओ ने साल 2024 में 27 हजार करोड़ रुपये जुटाए थे।

कब आएगा Reliance Jio का आईपीओ?

हाल ही में हुए रिलायंस ने अपने एजीएम मीटिंग में आईपीओ को लेकर कई जरूरी बातें बताई। इसके साथ ही उन्होंने ये भी रिवील किया कि रिलायंस जियो कब तक अपना आईपीओ ला सकती है। कंपनी ने बताया कि वे अपना ये आईपीओ अगले साल यानी 2026 की पहली तिमाही को ला सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

"आप अपने आईपीओ से जुड़े सवाल हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"