Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं आएगा Reliance Jio का आईपीओ, निवेशकों को लगा बड़ा झटका: जानिए वजह?

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 03:20 PM (IST)

    रिलायंस जियो से आज हर कोई वाकिफ है। ये दूरसंचार और डिजिटल दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक है। सूत्रों के हवाले से रिलायंस जियो ने ये फैसला किया है कि वे इस साल अपना आईपीओ (Reliance Jio IPO News) लॉन्च नहीं करेगा। इस खबर से करोड़ों निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन इसे लॉन्च न करने के पीछे क्या कारण है?

    Hero Image
    रिलायंस जियो आईपीओ पर लगा ब्रेक, जानिए क्या है कारण!

     नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आईपीओ (Reliance Jio IPO) का निवेशकों को बेसब्री इंतजार था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस जियो का आईपीओ बहुत जल्द ही लॉन्च होने वाला था। लेकिन अब कंपनी की ओर से इसमें अभी रोक लगा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के हवाले से ये कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो का आईपीओ इस साल नहीं आएगा। चलिए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।

     Reliance Jio IPO लॉन्च न करने की वजह?

    सूत्रों ने बताया कि जियो और ज्यादा राजस्व (Revenue) और अपना कस्टमर बेस बढ़ाना चाहता है। इसके साथ ही अपना Digital Offering को भी विस्तार करना चाहता है। ताकि उसका वैल्यूएशन पहले से ज्यादा बढ़ सके।

    जियो प्लेटफॉर्म का 80 फीसदी एनुअल रेवेन्यू जो लगभग 17.6 बिलियन डॉलर है, वे टेलीकॉम बिजनेस से आता है। इनमें Reliance Jio Infocomm एक बड़ा प्लेयर है।

    इसके साथ ही अंबानी अपने दूसरे डिजिटल बिजनेस को भी विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ऐप्स को विकसित करना और सुविधाओं को एआई (Artificial Intelligence) के साथ जोड़ना।

    इसके अलावा रिलायंस जियो एलन मस्क (Elon Musk) के साथ प्रतिस्पर्धा (Competition) करने की कोशिश करेगा। माना जा रहा है कि एलन मस्क भारत में आने वाले महीने एक नया Starlink Internet सर्विस शुरू करने जा रहे हैं।

    इसे रिलायंस जियो टक्कर देना है। इस प्रोजेक्ट में गूगल और मेटा ने भी पैसा लगाया है। इस एआई इंफ्रास्ट्रकचर का नाम NvidiaNVDA.O होने वाला है।

    क्यों की जा रही थी Reliance Jio IPO की उम्मीद?

    2019 में मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो पाँच साल के भीतर शेयर बाजार में लिस्ट होगा। वहीं रॉयटर्स की मानें तो रिलायंस साल 2025 तक जियो शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने का लक्ष्य बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि ये भारत का सबसे बड़ा आईपीओ है।

    यह भी पढ़ें:-IPO News: आईपीओ ने किया निवेशकों को मालामाल, लिस्टिंग प्राइस देख खुशी से फूले न समाय; देखें डिटेल्स