सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IOCl बनाएगी देश का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, हरियाणा में होगा निर्माण; देखें पूरी खबर

Published: Mon, 21 Jul 2025 02:27 PM (IST)

एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक लिमिटेड (Green Hydrogen Plant India) हरियाणा के पानीपत में आईओसीएल रिफाइनरी में भारत का सबसे बड़ा ग्रीन ...और पढ़ें

भारत का अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट बनने वाला है। (प्रतीकात्मक फोटो)
भारत का अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट बनने वाला है। (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली। एलएंडटी (L&T) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक लिमिटेड (LTEG) भारत का अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने जा रही है। यह प्लांट हरियाणा के पानीपत (Green Hydrogen Plant in Panipat ) स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की रिफाइनरी में बनेगा। यह परियोजना बिल्ड-ओन-ओपरेट (BOO) मॉडल पर विकसित की जाएगी, जिसमें अगले 25 सालों तक IOCL को सालाना 10,000 टन ग्रीन हाइड्रोजन की आपूर्ति की जाएगी।  

यह प्रोजेक्ट भारत सरकार की राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को समर्थन देने के साथ-साथ IOCL की रिफाइनिंग प्रक्रिया को डीकार्बोनाइज करने की दिशा में एक अहम कदम है। प्लांट को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 24x7 संचालित किया जाएगा और इसका उद्देश्य भारत के नेट-जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

इस ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन एलएंडटी इलेक्ट्रोलाइजर्स लिमिटेड (L&T Energy GreenTech Ltd) द्वारा गुजरात के हजीरा में स्थित अत्याधुनिक संयंत्र में बनाए गए हाई-प्रेशर अल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइजर्स की मदद से किया जाएगा।

भारत के ऊर्जा क्षेत्र में मील का पत्थर

इस पहल के साथ एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक देश के ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बनकर उभरी है। यह प्रोजेक्ट सिर्फ रिफाइनरियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उर्वरक संयंत्रों और अन्य कठिन-से-डीकार्बोनाइज क्षेत्रों के लिए औद्योगिक स्तर पर ग्रीन हाइड्रोजन अपनाने की मिसाल पेश करेगा।

एलएंडटी की प्रतिक्रिया

एलएंडटी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रेसिडेंट श्री सुब्रमण्यम शर्मा ने कहा, “भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने का निर्णय हमारी ऊर्जा संक्रमण रणनीति की पुष्टि करता है। यह दीर्घकालिक परियोजना IOCL के साथ हमारी साझेदारी को और गहरा करती है और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को बड़े पैमाने पर प्रदान करने की हमारी क्षमता को दर्शाती है।”

एलएंडटी के ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग एंड डेवलपमेंट प्रमुख श्री डेरेक शाह ने कहा कि, “यह परियोजना हमारे एंड-टू-एंड ग्रीन एनर्जी समाधानों का प्रमाण है। इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण से लेकर कार्यान्वयन और संचालन तक। अत्याधुनिक तकनीक और कुशल टीम के साथ हम एक उच्च-प्रदर्शन, शून्य उत्सर्जन प्लांट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो इंडस्ट्री के नए मानक स्थापित करेगा। यह पहल आत्मनिर्भर भारत मिशन को भी सशक्त करती है, क्योंकि इसमें स्वदेशी इलेक्ट्रोलाइजर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।”

एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक के बारे में

एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक (LTEG), 30 अरब डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। कंपनी ग्रीन हाइड्रोजन, इसके डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रोलाइज़र निर्माण जैसे टिकाऊ ऊर्जा समाधानों में काम करती है। यह अपने तीन प्रमुख स्तंभों विकास, निर्माण और ईपीसी के जरिए पूरी ग्रीन एनर्जी वैल्यू चेन को एकीकृत समाधान प्रदान करती है।

यह परियोजना भारत के ग्रीन एनर्जी भविष्य की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है, जो स्वच्छ, आत्मनिर्भर और टिकाऊ ऊर्जा समाधान की नींव मजबूत करता है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।