सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO 3.0 पर बड़ी अपडेट! UPI से सिर्फ निकाल सकेंगे ₹1000, जानें कितनी तय हुई लिमिट और क्या रखीं गईं शर्तें?

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:32 AM (IST)

EPFO new update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) दिसंबर 2026 तक UPI के माध्यम से PF निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है। शुरुआत में इस सुविधा के तहत न्यूनतम ₹1000 की निकासी सीमा तय की जा सकती है, जिससे प्रक्रिया आसान होगी।

EPFO 3.0 पर बड़ी अपडेट!

EPFO 3.0 पर बड़ी अपडेट!

HighLights

  1. EPFO UPI से PF निकासी सुविधा शुरू करेगा।

  2. दिसंबर 2026 तक सुविधा शुरू करने का लक्ष्य।

  3. शुरुआत में ₹1000 की न्यूनतम निकासी सीमा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने करोड़ो सदस्यों को UPI के जरिए PF का पैसा निकालने की सुविधा दे सकता है। इस सुविधा को दिसंबर 2026 के अंत यानी अगले महीने तक ही शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि शुरुआत में UPI से निकासी के लिए कम से कम 1000 रुपये की लिमिट तय करने की तैयारी है। इससे कर्मचारियों को पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए पीएफ निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि EPFO UPI के जरिए PF निकालने की सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू कर सकता है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी अपने पीएफ खाते से मंजूर निकासी की रकम सीधे UPI के माध्यम से अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए BHIM ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा लागू होने से पहले कुछ तकनीकी समस्याओं को दूर करना बाकी है।

₹1000 के कम नहीं निकाल पाएंगे पैसा?

EPFO UPI के जरिए पीएफ निकालने के लिए शुरुआती तौर पर न्यूनतम 1000 रुपये की ट्रांजैक्शन लिमिट तय करने पर विचार कर रहा है। यानी प्रस्ताव के मुताबिक UPI के जरिए 1,000 रुपये से कम की निकासी नहीं की जा सकेगी। इस लिमिट को तय करने के पीछे EPFO का मकसद छोटी-छोटी रकम निकालने के लिए बार-बार क्लेम करने की प्रक्रिया को कम करना है। इससे संगठन पर ट्रांजैक्शन प्रोसेस करने का बोझ भी कम होगा। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि 1,000 रुपये की सीमा प्रस्तावित है। इसे लेकर अंतिम आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

दो चरणों में पूरी हुई टेस्टिंग

UPI से PF निकासी की सुविधा के लिए तकनीकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, अलग-अलग यूजर ग्रुप के बीच दो राउंड की टेस्टिंग भी की जा चुकी है। ट्रायल के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों को ठीक किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, क्लोज्ड यूजर ग्रुप (CUG) टेस्टिंग के दौरान 102 PF क्लेम सफलतापूर्वक सेटल किए गए। इनके जरिए 4.97 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लाभार्थियों के बैंक खातों में UPI के माध्यम से तुरंत क्रेडिट की गई। इस टेस्टिंग में C-DAC, NPCI, BHIM और SBI समेत अन्य संस्थाएं भी शामिल हैं।

CITES 2.0 की वजह से हो रही देरी

UPI से PF निकासी की सुविधा शुरू होने में सबसे बड़ी अड़चन EPFO के नए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म Centralised IT-Enabled System 2.0 (CITES 2.0) से जुड़ी तकनीकी समस्याएं हैं। इन समस्याओं को दूर करने पर काम चल रहा है। पहले इस सुविधा को वित्त वर्ष 2026 के अंत तक शुरू करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी एकीकरण और टेस्टिंग में देरी के कारण इसकी समयसीमा आगे बढ़ गई।

यह पूरा बदलाव EPFO 3.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसके जरिए संगठन अपनी सेवाओं को बैंकिंग सिस्टम की तरह आधुनिक बनाने और कर्मचारियों को बेहतर डिजिटल सुविधाएं देने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: December Rule Change: अगले महीने बदलेंगे ये 7 बड़े नियम, SBI क्रेडिट कार्ड से Aadhar तक; क्या-क्या बदलेगा?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।