सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO 3.0: दिसंबर में शुरू होगी नई सुविधा? अब UPI से निकलेगा PF का पैसा; 75% नहीं 90% तक मिलेगी रकम?

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:27 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Nov 2026 04:29 PM (GMT+05:30)

EPFO new update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) दिसंबर 2026 तक अपने करोड़ों सदस्यों को UPI के जरिए PF निकालने की सुविधा देगा। 

दिसंबर में शुरू होगी नई सुविधा?

दिसंबर में शुरू होगी नई सुविधा?

HighLights

  1. दिसंबर 2026 तक UPI से PF निकासी सुविधा शुरू होगी।

  2. BHIM ऐप के जरिए PF बैलेंस और निकासी संभव होगी।

  3. शुरुआत में 75% तक PF निकालने की अनुमति मिल सकती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों को एक नई सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कर्मचारी अपने PF खाते में जमा पात्र रकम को UPI के जरिए निकाल सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO इस सुविधा को दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू कर सकता है। इसके लिए जरूरी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और परीक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी दिक्कतों को भी दूर कर लिया गया है।

BHIM ऐप से निकाल सकेंगे PF का पैसा

नई व्यवस्था के तहत EPFO सदस्य का UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर उसके UPI अकाउंट से लिंक किया जाएगा। इसके बाद सदस्य BHIM ऐप के जरिए अपने PF खाते का बैलेंस देख सकेंगे और पात्र रकम निकाल सकेंगे।

इस सुविधा में सिर्फ बैलेंस देखने का ही विकल्प नहीं होगा, बल्कि सदस्य यह भी जान सकेंगे कि उनके खाते में कितनी रकम निकासी के लिए उपलब्ध है और कितना पैसा खाते में बचाकर रखना जरूरी है। इससे कर्मचारियों को PF से जुड़ी जानकारी के लिए बार-बार EPFO पोर्टल पर जाने या क्लेम की लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत कम हो सकती है।

PF खाते से कितना पैसा निकाल सकेंगे?

UPI के जरिए PF निकालने की सुविधा में सबसे अहम सवाल यह है कि सदस्य अपने खाते से कितनी रकम निकाल पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में सदस्य अपने पात्र PF बैलेंस का 75% तक पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि, इस निकासी सीमा को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

दरअसल, 19 नवंबर को हुई EPFO बोर्ड की बैठक में खाते में जरूरी न्यूनतम बैलेंस को 25% से घटाकर 10% करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अगर यह बदलाव लागू होता है, तो PF सदस्यों के लिए निकासी की सीमा बढ़कर 90% तक हो सकती है। यानी पहले जहां खाते में 25% पैसा बचाकर रखना जरूरी था, वहीं नए प्रस्ताव के तहत सिर्फ 10% रकम रखनी पड़ सकती है।

EPFO 3.0 का हिस्सा है नई सुविधा

UPI से PF निकासी की सुविधा EPFO के बड़े तकनीकी बदलाव EPFO 3.0 का हिस्सा है। इसका मकसद PF से जुड़ी सेवाओं को बैंकिंग सेवाओं की तरह आसान और तेज बनाना है। इसके जरिए कागजी काम कम करने, क्लेम का जल्दी निपटारा करने और सदस्यों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं देने की तैयारी है।

इस बदलाव से करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ने पर PF की रकम तक पहुंचना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है। हालांकि, नई सुविधा की आधिकारिक लॉन्च डेट और निकासी की अंतिम सीमा का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: NPS vs EPF: 25 साल में कहां बनेगा ज्यादा रिटायरमेंट फंड? समझें पूरा कैलकुलेशन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।