EPFO: कैसे निकालें पीएफ, घर बैठे सीधा खाते में आएगा पैसा; यहां जानें क्लेम करने का पूरा प्रोसेस
निजी कर्मचारी अब घर बैठे ऑनलाइन पीएफ निकालने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए यूएएन, आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना जरूरी है, और ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

HighLights
पीएफ निकालने के लिए UAN, आधार, बैंक अकाउंट लिंक करें।
ईपीएफओ पोर्टल पर ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरकर आवेदन करें।
आवेदन के 20 दिनों के भीतर पैसा बैंक खाते में आता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PF Claim Process: अगर आप प्राइवेट कर्मचारी हैं और आपका पीएफ कटता है और आप घर बैठे पीएफ निकालना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। सैलरी का एक हिस्सा हर महीने प्रोविडेंट फंड (PF) के रूप में जमा होता है। इस रकम में कर्मचारी के साथ-साथ कंपनी भी योगदान देती है। पीएफ का पैसा कर्मचारी के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए जमा किया जाता है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर कर्मचारी इस रकम को निकाल भी सकते हैं।
कर्मचारी घर खरीदने, बीमारी, शादी, बच्चों की पढ़ाई या नौकरी छूटने जैसी परिस्थितियों में पीएफ का पैसा निकालने के लिए क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऑनलाइन सुविधा दी हुई है। अब कर्मचारी घर बैठे ही अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर आपका भी EPF खाता है और आप पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसका पूरा ऑनलाइन प्रोसेस।
पीएफ निकालने के लिए जरूरी हैं ये चीजें
ऑनलाइन पीएफ क्लेम करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए। इसके अलावा UAN से आधार, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।
पीएफ निकालने के लिए आपका बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड सही होना चाहिए। साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी चालू होना चाहिए, क्योंकि ऑनलाइन क्लेम के दौरान OTP की जरूरत पड़ती है।
ऑनलाइन कैसे निकालें पीएफ का पैसा । PF Claim Process
पीएफ का पैसा निकालने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले EPFO के मेंबर पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं।
- यहां अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद 'Online Services' के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब 'Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)' विकल्प चुनें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी में अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- इसके बाद 'Proceed for Online Claim' पर क्लिक करें।
- अब आपको क्लेम का प्रकार चुनना होगा। अगर आप नौकरी के दौरान कुछ रकम निकालना चाहते हैं, तो Form 31 चुनें। नौकरी छोड़ने के बाद पूरा पीएफ निकालने के लिए पात्रता के अनुसार Form 19 का विकल्प चुन सकते हैं। पेंशन से जुड़ी रकम के लिए Form 10C या 10D लागू हो सकता है।
- क्लेम का कारण चुनें और मांगी गई जानकारी भरें। जरूरत पड़ने पर संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करें।
- आवेदन को सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके आवेदन पूरा करें।
आवेदन जमा होने के बाद EPFO की ओर से क्लेम की जांच की जाती है। मंजूरी मिलने पर पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
कितने दिन में खाते में आता है पीएफ का पैसा?
EPFO के नियमों के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में क्लेम का निपटारा 20 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए। हालांकि, आवेदन में गलती, KYC की समस्या या दस्तावेजों की कमी होने पर देरी हो सकती है। इसलिए क्लेम करने से पहले सभी जानकारियां सही तरीके से भरना जरूरी है।
पीएफ क्लेम का स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएफ निकालने के लिए आवेदन करने के बाद आप उसका स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं।
इसके लिए EPFO के मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद 'Online Services' में जाकर 'Track Claim Status' विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आवेदन की मौजूदा स्थिति दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें- EPFO Pension: अब प्राइवेट कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद हर महीने सरकारी नौकरी जैसी पेंशन? लेकिन कैसे, समझिए
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।