सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO का कमाल! 20 साल तक हर महीने निकालें 30 हजार रुपये, फिर भी PF खाते में 75 लाख रुपये का फंड; पूरा कैलकुलेशन

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

EPFO ने 'सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान' को मंजूरी दी है, जिससे कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पीएफ का पैसा मासिक किस्तों में निकाल सकते हैं और शेष राशि पर ब्याज मिलता रहेगा। एक कैलकुलेशन के अनुसार, ₹50 लाख के फंड से 20 साल तक हर महीने ₹30,000 निकालने के बावजूद, खाते में ₹75 लाख से अधिक का फंड बचा रहेगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. EPFO ने सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) को दी मंजूरी।

  2. रिटायरमेंट के बाद पीएफ से मासिक किस्त में निकालें पैसा।

  3. ₹50 लाख फंड से ₹30 हजार मासिक निकासी पर भी ₹75 लाख शेष।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO SWP Calculation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ निकासी को लेकर कई बड़े बदलाव किए। इन बदलावों से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। दरअसल, EPFO ने 'सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान' (Systematic Withdrawal Plan) को मंजूरी दी है। इस नई व्यवस्था के तहत, कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पीएफ का पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय, इसे हर महीने किस्तों (पेंशन की तरह) में निकाल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि जो पैसा पीएफ खाते में बचा रहेगा, उस पर ब्याज मिलता रहेगा।

इसी नियम पर आज हम आपको कैलकुलेशन के जरिए यह बताएंगे कि रिटायरमेंट के दौरान अगर आपके खाते में 50 लाख रुपये का फंड है तो आप 20 साल तक हर महीने 30 हजार रुपये निकाल सकते हैं। इसके बावजूद आपके ईपीएफ खाते में 75 लाख रुपये का फंड तैयार होगा। लेकिन कैसे समझेंगे कैलकुलेशन से।

8.25% की ब्याज से 20 साल बाद 75 लाख का फंड और हर महीने 30 हजार की कमाई भी

आपके ईपीएफ खाते में पड़े पैसों पर सरकार सालाना आधार पर ब्याज देती है। हर साल अलग-अलग ब्याज दर हो सकती है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने 8.25% की दर से कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा किया था। अगर मान लेते हैं आने वाले 20 साल तक यही ब्याज दर रही तो रिटायरमेंट के बाद 50 लाख का फंड कैसे आपकी मदद कर सकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस नए नियम का फायदा यह है कि अगर आप हर महीने एक निश्चित रकम निकालते हैं, तब भी लंबे समय में आपका फंड खत्म नहीं होगा, बल्कि कंपाउंडिंग (Compounding) के जादू से बढ़ता रहेगा।

मान लीजिए कि रिटायरमेंट के समय आपके ईपीएफ फंड में कुल ₹50 लाख हैं। वर्तमान में ईपीएफ पर 8.25% वार्षिक ब्याज दर मिल रही है, जो हर महीने लगभग 0.6875% ब्याज बनता है। यदि आप इस 50 लाख के फंड से अगले 20 साल तक हर महीने ₹30000 निकालते हैं, तो इस हिसाब से एक महीने बाद आपके ईपीएफ खाते में बची हुई राशि ₹49,70,000 हो जाएगी। लेकिन जब उसमें महीने के अनुसार 0.6875% मिलने वाले ब्याज को निकालेंगे तो यह करीब 34169 रुपये हो जाएगा। ऐसे में आपके ईपीएफ खाते का बैलेंस 5004169 रुपये हो जाएगा

समयावधि शुरुआती राशि निकाली गई रकम बची राशि ब्याज निकाली गई कुल रकम कुल बैलेंस
पहला महीने 50,00,000 रुपये 30 हजार रुपये 49,70,000 रुपये 34169 रुपये 30000 रुपये 50,04,169 रुपये
दूसरा महीना 50,04,169 रुपये 30 हजार रुपये 49,74,169 रुपये 34197 रुपये 60000 रुपये 50,08,366 रुपये
1 साल (12वां महीना) 50,47,466 रुपये 30 हजार रुपये 50,17,466 रुपये 34495 रुपये 3.6 लाख रुपये 50,51,961 रुपये
5 साल 53,02,066 रुपये 30 हजार रुपये 52,72,066 रुपये 36245 रुपये 18 लाख रुपये 53,08,311 रुपये
10 साल 57,63,964 रुपये 30 हजार रुपये 57,33,964 रुपये 39421 रुपये 36 लाख रुपये 57,73,385 रुपये
15 साल 64,60,720 रुपये 30 हजार रुपये 64,30,720 रुपये 44211 रुपये 54 लाख रुपये 64,74,931 रुपये
20 साल 75,11,747 रुपये 30 हजार रुपये 74,81,747 रुपये 51437 रुपये 72 लाख रुपये 75,33,184 रुपये

इसी तरह अगर आप एक साल हर महीने 30 हजार निकालते हैं तो एक साल में निकाली गई कुल रकम 3.6 लाख रुपये होगी, लेकिन ब्याज (₹34,495) जुड़ने के बाद आपका कुल बैलेंस बढ़कर ₹50,51,961 हो जाएगा। इसी तरह 5 साल बाद आप ₹18 लाख निकाल चुके होंगे, लेकिन आपका बैलेंस बढ़कर ₹53,08,311 हो जाएगा।10 साल बाद ₹36 लाख निकालने के बावजूद, खाते में ₹57,73,385 बचे होंगे। 15 साल बाद ₹54 लाख की निकासी के बाद आपका फंड ₹64,74,931 हो जाएगा। और 20 सालों में आप कुल ₹72 लाख निकाल चुके होंगे। इसके बावजूद, आपके पीएफ खाते में ₹75,33,184 का बैलेंस बचा रहेगा।

यह भी पढ़ें- अदाणी-अंबानी को दिल्ली के अरबपति ने फिर पछाड़ा, किया ₹2593 करोड़ का 'महादान'; बेटी के हाथों ₹364825 करोड़ का साम्राज्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।