सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सही है यार! हर महीने 25 हजार की कमाई और निवेश रकम में होती रहेगी बढ़ोतरी; क्या है ये स्कीम?

Published: Thu, 11 Sep 2025 03:45 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उनकी नौकरी के साथ उन्हें एक्स्ट्रा इनकम भी मिल जाए। आज हम आपके लिए कमाई ...और पढ़ें

म्यूचुअल फंड एसडब्ल्यूपी स्कीम घर बैठे करें निवेश और पाएं हर महीने अतिरिक्त आय
म्यूचुअल फंड एसडब्ल्यूपी स्कीम घर बैठे करें निवेश और पाएं हर महीने अतिरिक्त आय

 नई दिल्ली। नौकरी में मिलने वाली इनकम कभी भी किसी के लिए पर्याप्त नहीं होती। हर कोई एक्स्ट्रा इनकम चाहता है। बहुत लोगों को लगता है कि एक्स्ट्रा इनकम के लिए एक्स्ट्रा काम करना पड़ेगा और इसके लिए अलग से समय निकालने की जरूरत है, लेकिन ऐसा नहीं है।

आज हम आपके लिए ऐसी स्कीम लाए हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं, म्यूचुअल फंड की एसडब्ल्यूपी स्कीम की। एसआईपी की तरह एसडब्ल्यूपी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का जरिया है।

लेकिन ये एसआईपी से बिल्कुल विपरीत है। एसडब्ल्यूपी के जरिए आप किसी भी फंड में एक निश्चित रकम निवेश करने के साथ कुछ हिस्सा हर महीने या निश्चित समय पर निकाल सकते हैं। बाकी की बची राशि फंड में निवेश के लिए उपयोग हो जाएगी।

कैसे होगी 25 हजार की कमाई?

  • निवेश रकम- 50 लाख
  • हर महीने निकाली गई राशि- 25 हजार रुपये
  • अवधि- 20 साल
  • रिटर्न- 10 फीसदी

अगर कोई निवेशक एसडब्ल्यूपी के जरिए 50 लाख रुपये निवेश करता है। इसके साथ ही वे 20 साल के लिए हर महीने 25 हजार रुपये निकालता भी रहता है, तो 10 फीसदी के हिसाब से वे 20 साल में 17,500,000 रुपये जमा कर लेगा। वहीं उसे ब्याज के साथ 18,500,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इस तरह से आप निवेश रकम और विड्रॉल अमाउंट दोनों को ही अपनी सहूलियत के हिसाब से बढ़ा सकते हैं।

चलिए अब ऐसे फंड के बारे में बात कर लेते हैं, जिन्होंने 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। 

नाम AUM एक्सपेंस रेश्यो 3 साल में रिटर्न
Parag Parikh Flexi Cap Fund 113280.87 0.63 21.04805378
HDFC Balanced Advantage Fund 101772.6 0.74 18.65882258
HDFC Mid Cap Fund 83104.826 0.74 25.04559895
HDFC Flexi Cap Fund 81935.61 0.72 22.48409587
SBI Equity Hybrid Fund 77255.729 0.73 13.77420251

यह भी पढ़ें- Top Mutual Fund: 3 साल में इन 5 फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, क्या आपने किया है इनमें निवेश?