Top Mutual Fund: 3 साल में इन 5 फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, क्या आपने किया है इनमें निवेश?
म्यूचुअल फंड आज निवेशकों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन गया है। इससे हर कोई अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर रहा है। आज हम आपको ऐसे फंड बताने वाले हैं जिन्होंने 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि फंड में निवेश करते वक्त सिर्फ रिटर्न नहीं बल्कि जोखिम का भी आकलन करें।

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड ने धीरे-धीरे निवेशकों के पोर्टफोलियो में अपनी जगह बनाई है। ये आकर्षक रिटर्न के चलते निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। आज हम ऐसे फंड के बारे में बात करेंगे जिन्होंने पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।
हालांकि ये जरूरी नहीं है कि ये आगे भी अच्छा रिटर्न दें। कोई भी फंड कितना रिटर्न दे सकता है, ये अलग-अलग बातों पर निर्भर करता है। आइए अब पहले इनकी लिस्ट देख लें।
नाम | AUM | एक्सपेंस रेश्यो | 3 साल में रिटर्न |
Parag Parikh Flexi Cap Fund | 113280.87 | 0.63 | 21.04805378 |
HDFC Balanced Advantage Fund | 101772.6 | 0.74 | 18.65882258 |
HDFC Mid Cap Fund | 83104.826 | 0.74 | 25.04559895 |
HDFC Flexi Cap Fund | 81935.61 | 0.72 | 22.48409587 |
SBI Equity Hybrid Fund | 77255.729 | 0.73 | 13.77420251 |
जभी आप किसी फंड का चयन करें, तो रिटर्न के साथ रिस्क का आकलन भी याद से कर लें। इसके साथ ही एक्सपेंस रेश्यो और एग्जिट चार्ज जैसे फीस भी देख लें।
अगर आप म्यूचुअल फंड में पहली बार निवेश कर रहे हैं, तो कुछ बातों का खास तौर पर ध्यान रखें। नीचे दिए गए सुझाव टाटा एसेट मैनेजमेंट की प्रमुख उत्पाद, शैली गैंग द्वारा दिए गए हैं।
पहली बार निवेश करने पर रखें ये ध्यान
रिटर्न के पीछे न भागे
शैली गैंग द्वारा निवेशकों को ये सुझाव दिया है कि उन्हें रिटर्न के पीछे नहीं भागना चाहिए। बल्कि सही एसेट एलोकेशन पर बने रहना चाहिए। अक्सर निवेशक उन एसेट क्लास में निवेश करते हैं, जिन्होंने हाल ही में बेहतर प्रदर्शन किया हो। हालांकि अच्छे रिटर्न के पीछे भागने से आपके पोर्टफोलियो को नुकसान पहुंचता है।
एक अच्छा पोर्टफोलियो वहीं होगा, जिसमें कुछ फंड अच्छा प्रदर्शन कर रिटर्न बढ़ाए और कुछ स्थिर रिटर्न देकर पोर्टफोलियो को कम जोखिम वाला बनाए।
अपने फंड के हिसाब से निवेश अवधि चुने
म्यूचुअल फंड के जरिए आप अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। ये अलग-अलग फंड अलग-अलग अवधि पर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। क्योंकि इन सभी का स्वभाव अलग होता है। इसलिए फंड के हिसाब से निवेश अवधि का चयन करें।
इमरजेंसी फंड है जरूरी
शैली गैंग ने निवेशकों को ये सुझाव दिया है कि मुख्य निवेश पोर्टफोलियो बनाने से पहले, अपनी मासिक आय का 9-12 महीने का हिस्सा इमरजेंसी फंड के रूप में रखे। अगर आप ऐसा करते हैं तो इमरजेंसी पड़ने पर आपका पोर्टफोलियो खराब नहीं होगा। ऐसा करने पर आप लंबे समय के लिए पोर्टफोलियो मेंटेन रख पाएंगे।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
आप अपने सवाल हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।