Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIC का खास ऑफर: लैप्स पॉलिसी बिना किसी चार्ज के फिर से होगी चालू, पर कैसे, जानें कब तक है मौका?

    LIC ने स्पेशल रिवाइवल कैंपेन शुरू (LIC special offer) किया है जिसके जरिए आप अपनी बंद पड़ी पॉलिसी को फिर से चालू कर सकते हैं। यह कैंपेन 18 अगस्त से शुरू हो चुका है और 17 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में चलेगा। कैंपेन के दौरान LIC लेट फीस चार्ज पर छूट दे रहा है। प्रीमियम अमाउंट के हिसाब से 30% तक की छूट मिलेगी जिसकी लिमिट 5000 तय है।

    By Ankit Kumar Katiyar Edited By: Ankit Kumar Katiyar Updated: Fri, 22 Aug 2025 01:56 PM (IST)
    Hero Image
    LIC ने स्पेशल रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है।

    नई दिल्ली। LIC lapsed policy : अगर आपकी एलआईसी पॉलिसी लैप्स हो गई है और आप सोच रहे हैं कि अब क्या करें, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पॉलिसीधारकों के लिए एक खास मौका दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी ने स्पेशल रिवाइवल कैंपेन शुरू (LIC special offer) किया है, जिसके जरिए आप अपनी बंद पड़ी पॉलिसी को फिर से चालू कर सकते हैं। यह कैंपेन 18 अगस्त से शुरू हो चुका है और 17 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में चलेगा।

    क्या मिलेगा फायदा?

    इस कैंपेन के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगर (LIC) लेट फीस चार्ज पर छूट दे रहा है। प्रीमियम अमाउंट के हिसाब से 30% तक की छूट मिलेगी, जिसकी लिमिट अधिकतम 5,000 तय है। जबकि माइक्रो इंश्योरेंस प्लान धारकों को 100% की छूट मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- KGF से अब तक निकला कितना सोना? चौंका देगा आंकड़ा, जानिए भारत की सबसे गहरी और मशहूर खदान की पूरी कहानी

    पॉलिसी लैप्स कब होती है?

    अगर आप समय पर प्रीमियम नहीं भरते हैं, तो पॉलिसी ग्रेस पीरियड (15 से 30 दिन) तक तो चालू रहती है। लेकिन इस अवधि के बाद प्रीमियम जमा न करने पर पॉलिसी लैप्स हो जाती है।

    कैसे रिवाइव करें पॉलिसी?

    • बकाया प्रीमियम और ब्याज जमा करना होगा।
    • इसके लिए आप एलआईसी एजेंट, नजदीकी शाखा या कस्टमर सर्विस से संपर्क कर सकते हैं।
    • जरुरी मेडिकल टेस्ट या रिपोर्ट का खर्च पॉलिसीधारक को खुद उठाना होगा।
    • रिवाइवल पूरी तरह पॉलिसी की शर्तों और नियमों पर निर्भर करेगा।

    कौन-सी पॉलिसियां होंगी रिवाइव?

    केवल वही पॉलिसियां, जो पहली बार प्रीमियम मिस होने की तारीख से 5 साल के अंदर हैं।

    पॉलिसी का प्रीमियम पेइंग टर्म पूरा होना चाहिए और पॉलिसी मैच्योर नहीं होनी चाहिए।

    मेडिकल और हेल्थ से जुड़ी जांचें पहले की तरह लागू रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- क्यूआर कोड से पेमेंट... क्या होती है इसमें डिटेल, कैसे होता है लेन-देन और कितना बड़ा है इसका बाजार?

    क्यों जरूरी है यह मौका?

    एलआईसी (Life Insurance Corporation) का कहना है कि यह कदम उन लोगों के लिए है, जो आर्थिक या व्यक्तिगत वजह से समय पर प्रीमियम नहीं भर पाए। एलआईसी की पॉलिसी चालू रहने से न सिर्फ इंश्योरेंस बेनिफिट्स मिलते रहेंगे, बल्कि परिवार की आर्थिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।

    पॉलिसी होल्डर अधिक जानकारी के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर विजिट कर सकते हैं या फिर मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।