सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price Hike: चांदी ने मचाया हाहाकार, 2.1 लाख के पार हुई कीमत; 2026 में कितना होगा दाम?

Published: Tue, 23 Dec 2025 11:37 AM (IST)

23 दिसंबर, मंगलवार को चांदी में तूफानी तेजी (Silver Price Hike) देखी जा रही है। वहीं सोने में जबरदस्त (Gold ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 23 दिसंबर, मंगलवार को चांदी में तूफानी तेजी (Silver Price Hike) देखी जा रही है। वहीं सोने में जबरदस्त (Gold Price Today) उछाल है। सुबह 11.30 बजे के आसपास चांदी में 2000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी (Silver Price Today) है। सोना भी रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है। इस समय सोने में लगभग 1400 रुपये की तेजी है।

सबसे पहले जानते हैं कि चांदी में आज कितनी तेजी आई है और इसकी कीमत कितनी है?

Silver Price Hike: चांदी में कितनी आई तूफानी तेजी?

सुबह 11.30 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,15,503 रुपये चल रहा है। इसमें 2631 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,14,498 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,16,596 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

कल यानी 22 दिसंबर को चांदी ने एमसीएक्स में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बीते दिनों से चांदी में लगातार तेजी देखी जा रही है। 

आइए अब फटाफट जान लेते हैं कि आज सोने की कीमत कितनी है?

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

सुबह 11.40 के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 138,098 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 1354 रुपये प्रति किलो की तेजी है। सोने ने अब तक 137,826 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 138,381 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें:-Year Ender 2025: 20 साल में शेयर बाजार, सोना या चांदी किसने कराई निवेशकों की छप्परफाड़ कमाई, 2026 में कितनी होगी कीमत?

आपके शहर में कितनी है कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹137,960 ₹214,490
जयपुर ₹138,170 ₹214,670
कानपुर ₹138,220 ₹214,760
लखनऊ ₹138,220 ₹214,760
भोपाल ₹138,330 ₹214,930
इंदौर ₹138,330 ₹214,930
चंडीगढ़ ₹138,190 ₹214,700
रायपुर ₹138,130 ₹214,620

2026 में कितनी होगी चांदी की कीमत?

हाल फिलहाल में हुई बातचीत में कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि 1 जनवरी 2025 यानी इस साल की शुरुआत में 1 किलो चांदी का भाव लगभग 88,000 रुपये था। आज चांदी की कीमत 2 लाख प्रति किलो के पार हो गई है। केडिया का अनुमान है कि अगले साल तक 1 किलो चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये के पार पहुंच सकती है। 

उन्होंने बताया कि चांदी को लेकर 2026 के आउटलुक सकारात्मक है, लेकिन सोने की तुलना में कहीं ज्यादा वोलेटाइल रहने वाले हैं। आगे चलकर चांदी में 20-25% तक की तेजी आने की संभावना है। MCX पर कीमतें 2,45,000 से 2,50,000 रुपये के दायरे में जा सकती हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 72.5 से 74 डॉलर के आसपास दिख रहे हैं।