सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price Hike: 8000 रुपये से भी ज्यादा उछली चांदी, निवेशक बोले ऐसी तेजी कभी नहीं देखी; 2026 में कितना हो जाएगा दाम?

Published: Fri, 26 Dec 2025 09:39 AM (IST)

26 दिसंबर को चांदी में भयंकर उछाल (Silver Price Hike) देखने को मिल रहा है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

26 दिसंबर को चांदी में भयंकर उछाल (Silver Price Hike) देखने को मिल रहा है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही इसमें 8000 रुपये प्रति किलो (Silver Price Today) से भी ज्यादा की तेजी है। चांदी में ऐसा उछाल बहुत समय बाद देखने को मिला है। अगर चांदी में चल रही बढ़ोतरी बरकरार रहती है तो जल्द चांदी का भाव 2.50 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच जाएगा। 

Silver Price Today: कितनी हुई चांदी की कीमत?

सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,31,986 रुपये चल रहा है। इसमें 8196 रुपये प्रति किलो की तेजी है। एक दिन में ही इतनी तेजी शायद ही कभी आई हो। चांदी ने अब तक 2,24,374 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,32,741 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

चांदी के अलावा सोने में भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि ये तेजी इतनी ज्यादा नहीं है। 

Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में सोने का भाव 1,39,033 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें 936 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,38,574 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,39,083 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें:-New Rules 1 January 2026: अगले साल LPG से लेकर बैंकिंग और टैक्स तक क्या-क्या बदलेगा? आम आदमी पर होगा सीधा असर

आपके शहर में कितनी है सोने और चांदी की कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹139,200 ₹231,700
जयपुर ₹139,180 ₹231,260
कानपुर ₹139,240 ₹231,360
लखनऊ ₹139,240 ₹231,360
भोपाल ₹139,350 ₹231,540
इंदौर ₹139,350 ₹231,540
चंडीगढ़ ₹139,200 ₹231,300
रायपुर ₹139,170 ₹231,380

 

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत आज सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 139,170 रुपये चल रही है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 139,350 रुपये चल रहा है। 

इसके साथ ही चंडीगढ़ में आज चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 231,300 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 231,540 रुपये है। यहां चांदी सबसे महंगी मिल रही है।