Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 September से चांदी में लगेगा हॉलमार्क, क्या महंगा हो जाएगा चांदी खरीदना?

    1 सितंबर यानी अगले महीने से चांदी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब सोने की तरह चांदी में भी हॉलमार्क (Silver Hallmark rule) लगाया जाएगा। इससे ग्राहकों को शुद्धता पहचानने में मदद मिलेगी। बहुत से लोगों का ये सवाल है कि क्या इससे चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी आएगी। वहीं हॉलमार्क आने से निवेश के नजरिये से क्या-क्या बदलने वाला है?

    By Mansi Bhandari Edited By: Mansi Bhandari Updated: Thu, 28 Aug 2025 03:05 PM (IST)
    Hero Image
    1 September से चांदी में लगेगा हॉलमार्क, क्या महंगा हो जाएगा चांदी खरीदना?

     नई दिल्ली। अगले महीने यानी 1 सितंबर से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में चांदी भी शामिल है। 1 सितंबर से चांदी में हॉलमार्क लगाना शुरू हो जाएगा। अभी इसे लेकर सोने में लगने वाले हॉलमार्क की तरह अनिवार्य नहीं किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन इसकी शुरुआत होने वाली है। कई लोगों के मन में ये सवाल है कि हॉलमार्क नियम आने से क्या चांदी महंगा हो जाएगा। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि चांदी की शुद्धता कैसे पहचानी जा सकती है। इसे लेकर भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 6 स्टैंडर्ड मानक तैयार किए गए है।

    990 नंबर

    ये चांदी की सबसे शुद्ध कैटेगरी होने वाली है। 990 नंबर का अर्थ है कि चांदी में 99 फीसदी चांदी का इस्तेमाल हुआ है। वहीं 1 फीसदी अन्य धातुओं का उपयोग किया है।

    970 नंबर

    इस तरह से 970 नंबर, 97 फीसदी शुद्धता दर्शाता है। 97 फीसदी चांदी विशेष गहने और चांदी के बर्तन में किया जाता है।

    920 नंबर से लेकर 800 नंबर तक

    • इस तरह से 920 नंबर, 92 फीसदी,
    • 900 नंबर, 90 फीसदी
    • और 835 नंबर, 83.5 फीसदी
    • 800 नंबर, 80 फीसदी दर्शाता है।

    अब जानते हैं कि क्या हॉलमार्क आने से कीमतों में कोई प्रभाव पड़ेगा या नहीं?

    1 सितंबर से क्या चांदी की कीमत बढ़ेगी?

    आपको बता दें कि चांदी में हॉलमार्क आने से कीमत में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हॉलमार्क ग्राहकों को चांदी की शुद्धता पहचानने में मदद करेगा। इससे दुकानदार और ग्राहकों के बीच एक ट्रांसपेरेंसी बनी रहेगी।

    कितना है Silver Price?

    IBJA में दोपहर 12 बजे 1 किलो चांदी का भाव 115870 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं सुबह के लिए 1 किलो चांदी की कीमत 116525 रुपये दी गई है। चांदी की कीमत में कल 27 अगस्त को बड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी। कल चांदी ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया था। 

    यह भी पढ़ें- Gold Price Today: लखनऊ, पटना और इंदौर तक जानें आपके शहर में कितने गिरे सोने के दाम, क्या है आज कीमत?