Gold Price Today: लखनऊ, पटना और इंदौर तक जानें आपके शहर में कितने गिरे सोने के दाम, क्या है आज कीमत?
इस हफ्ते के चौथे दिन यानी 28 अगस्त को सोने के दाम (Gold Price Today) गिरे हैं। हालांकि ये ज्यादा बड़ी गिरावट नहीं है। वहीं चांदी में बढ़ोतरी (Silver Price Today) जारी है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले जान लें कि आपके शहर में कितनी कीमत है।
नई दिल्ली। आज 28 अगस्त को सोने के दाम गिरावट आई है। वहीं चांदी में तेजी जारी है। बीते हफ्ते लगातार सोने के दाम में गिरावट जारी थी। अगर आप हाल फिलहाल में सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है।
सबसे पहले जानते हैं कि आज सोने और चांदी की कीमत में कितनी गिरावट या बढ़ोतरी हुई है।
Gold Price कितना है?
सुबह 10 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 101,436 रुपये चल रहा है। वहीं इसने अब तक 101,450 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा 101,455 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। इसमें अब तक 106 रुपये की गिरावट देखी गई है।
कल 27 अगस्त को सोने और चांदी के दाम में बड़ा इजाफा देखा गया है। 27 अगस्त को सोने का दाम 101,000 के भी पार हो चुका है। IBJA में लास्ट 26 अगस्त को सोने के दाम अपडेट किए गए है। 26 अगस्त शाम को 10 ग्राम सोने का भाव 100880 रुपये दर्ज किया गया है।
कितना पहुंचा आज Silver Price?
आज 28 अगस्त को एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 116,425 रुपये पहुंच गया है। इसमें सुबह 10.30 के करीब 362 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। इसने 117,439 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 117799 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में 26 अगस्त शाम को 1 किलो चांदी का भाव 116,133 रुपये दर्ज किया गया है।
आपके शहर में क्या है कीमत?
आज 27 अगस्त को रायपुर में सोने के दाम सबसे कम दर्ज किए गए है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 101,030 रुपये है। वहीं पटना में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। हालांकि पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। इसके अलावा इंदौर चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 117,010 रुपये है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।