Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PNG vs LPG: पीएनजी और एलपीजी में क्या अंतर, आपकी रसोई के लिए कौन सी गैस ज्यादा सस्ती और सुविधाजनक?

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    एलपीजी (LPG) सिलेंडर या फिर पीएनजी (PNG) दोनों से खाना तो आसानी से बनता है। लेकिन कीमत सुविधा और सुरक्षा में बड़ा फर्क है। अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों में क्या अंतर (PNG vs LPG) है और आपकी किचन के लिए कौन सी गैस सही रहेगी? तो चलिए समझते हैं काम की बात।

    Hero Image
    पीएनजी और एलपीजी में क्या अंतर, आपकी रसोई के लिए कौन सी गैस ज्यादा सस्ती और सुविधाजनक?

    नई दिल्ली | शहर हो या फिर गांव...आज हर घर की किचन में गैस जरूरी है। आमतौर गांवों में LPG सिलेंडर गैस का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन शहरों में एलपीजी के साथ-साथ पीएनजी गैसों का भी काफी इस्तेमाल होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, सवाल यह है कि कौन सी गैस बेहतर है- एलपीजी (LPG) सिलेंडर या फिर पीएनजी (PNG)। दोनों से खाना तो आसानी से बनता है। लेकिन कीमत, सुविधा और सुरक्षा में बड़ा फर्क है। अगर आप सोच रहे हैं कि आपकी किचन के लिए कौन सी गैस सही रहेगी, तो चलिए समझते हैं काम की बात। 

    पीएनजी क्या है? ( What is PNG)

    PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस। यह सीधे पाइप के जरिए आपके घर तक पहुंचती है। इसमें सिलेंडर लाने-ले जाने की झंझट नहीं होती। बिल आपके इस्तेमाल के हिसाब से आता है।

    एलपीजी क्या है ?(What is LPG)

    LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस। यह आपको सिलेंडर के रूप में मिलती है। हर महीने बुकिंग करनी पड़ती है। गैस खत्म हो जाए तो नया सिलेंडर मंगवाना जरूरी होता है।

    यह भी पढ़ें- SIP vs RD: 5000 रुपए महीना जमा करने पर कौन पहले बनाएगा करोड़पति? समझ लें पूरा कैलकुलेशन

    दोनों में अंतर क्या है? (PNG vs LPG)

    इन दोनों गैसों में चार बड़े अंतर हैं। जैसेः

    • सुरक्षा- PNG हवा से हल्की होती है, इसलिए लीक होने पर जल्दी फैल जाती है और खतरा कम होता है। LPG भारी होती है, इसलिए लीक होने पर नीचे जमा हो सकती है और दुर्घटना का खतरा ज्यादा होता है।
    • सुविधा- PNG पाइपलाइन से लगातार सप्लाई देती है। सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं। LPG में हर बार बुकिंग और सिलेंडर उठाने की झंझट रहती है।
    • पेमेंट सिस्टम- PNG में एडवांस पेमेंट नहीं करना पड़ता। जितना इस्तेमाल, उतना बिल। LPG में सिलेंडर का पूरा पैसा एक साथ देना पड़ता है।
    • किफायती- PNG ज्यादातर मामलों में सस्ती पड़ती है, क्योंकि बिल खपत के हिसाब से आता है। वहीं LPG की कीमत सरकार तय करती है और समय-समय पर बदलती रहती है।

    आपकी रसोई के लिए कौन बेहतर?

    अगर आपके इलाके में PNG की पाइपलाइन उपलब्ध है तो यह ज्यादा आसान, सुरक्षित और किफायती है। हर महीने थोड़ा-थोड़ा पेमेंट करने से जेब पर भी बोझ नहीं पड़ता। वहीं LPG उन जगहों के लिए बेहतर है जहां पाइपलाइन की सुविधा नहीं है।

    दिल्ली में सरकारी रेट का कैलकुलेशन

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGLका रेट दिल्ली में ₹49.59 प्रति SCM यानी स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (Standard Cubic Meter) है। मान लेते हैं कि एक सामान्य परिवार हर महीने 8-10 SCM गैस इस्तेमाल होती है। 

    मासिक उपयोग (SCM) लागत दर (₹/SCM) अनुमानित बिल (₹)
    8 SCM 49.59 8×49.59= ₹398.7
    10 SCM 49.59 10×49.59= ₹495.9

    इस हिसाब आपका मासिक बिल 400 से 500 रुपए के बीच हो सकता है। जबकि दिल्ली में 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपए और 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1580 रुपए है।