SIP vs RD: 5000 रुपए महीना जमा करने पर कौन पहले बनाएगा करोड़पति? समझ लें पूरा कैलकुलेशन
आप SIP और RD में हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश करके बड़ा रिटर्न पा सकते हैं। RD बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड ब्याज पर सुरक्षित रिटर्न देता है। जबकि SIP म्यूचुअल फंड्स से जुड़ा होता है और मार्केट के हिसाब से ज्यादा मुनाफा भी दिला सकता है। अब सवाल यह है कि अगर आप हर महीने में 5000 रुपए जमा करते हैं तो पहले करोड़पति कौन बनाएगा?

नई दिल्ली| अगर आप छोटी-छोटी बचत करके बड़ा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन हैं। पहला- SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान और दूसरा RD यानी रिकरिंग डिपॉजिट। दोनों में ही आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं। फर्क बस इतना है कि RD बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड ब्याज पर सुरक्षित रिटर्न देता है।
जबकि SIP म्यूचुअल फंड्स से जुड़ा होता है और मार्केट के हिसाब से ज्यादा मुनाफा भी दिला सकता है। लेकिन अब सवाल यह है कि अगर आप हर महीने में 5000 रुपए जमा करते हैं तो आपको पहले करोड़पति (SIP vs RD Returns Comparison) कौन बनाएगा? तो चलिए समझते हैं पूरा कैलकुलेशन।
SIP और RD में कौन ज्यादा बेहतर?
एसआईपी (SIP) : यह म्यूचुअल फंड में निवेश करने का तरीका है। शेयर बाजार से जुड़ा होने की वजह से इसमें उतार-चढ़ाव रहता है। लंबे समय में औसतन 12% से 15% तक रिटर्न मिल सकता है।
आरडी (RD) : यह बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खुलता है। इसमें ब्याज दर फिक्स होती है। आमतौर पर इसमें 6-7% तक का ब्याज मिलता है। खास बात है कि यह सुरक्षित होता है। लेकिन SIP के मुकाबले इसमें रिटर्न ज्यादा मिलता है।
यह भी पढ़ें- SIP या फिर लमसम, म्यूचुअल फंड में कौन देता है ज्यादा रिटर्न? पांच पॉइंट में समझें पूरा कैलकुलेशन
SIP का कैलकुलेशन:
अगर आप हर महीने 5000 रुपए जमा करते हैं, जिसमें आपको सालाना औसत 15% रिटर्न मिलता है तो:
- 10 साल में जमा- 6,00,000 रुपए
- 15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 14,06,298 रुपए
- कितना फायदा- 8,06,298 रुपए
- 15 साल में जमा- 9,00,000 रुपए
- 15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 35,83,724 रुपए
- कितना फायदा- 26,83,724 रुपए
- 20 साल में जमा- 12,00,000 रुपए
- 15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 83,99,112 रुपए
- कितना फायदा- 71,99,112 रुपए
तो आप 22 साल में बनेंगे करोड़पति
यानी अगर आप एक करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं तो आपको 22 साल तक हर महीने 5000 रुपए जमा करने होंगे। जिसमें आपके कुल 13,20,000 रुपए निवेश होंगे। जिसमें आपको 1,05,19,631 रुपए मिलेंगे। इसमें आपका प्रॉफिट होगा 91,99,631 रुपए।
यह भी पढ़ें- FD और RD में कैसे होता है कैलकुलेशन, पांच साल बाद कहां मिलता है ज्यादा रिटर्न? 5 पॉइंट में समझें पूरा गणित
RD का कैलकुलेशन
अगर आप हर महीने 5000 रुपए जमा करते हैं, जिसमें आपको सालाना औसत 7% रिटर्न मिलता है तो:
- 10 साल में जमा- 6,00,000 लाख रुपए
- 7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 8,79,030 रुपए
- कितना फायदा- 2,79,030
- 15 साल में जमा- 9,00,000 लाख रुपए
- 7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 16,22,676 रुपए
- कितना फायदा- 7,22,676 रुपए
- 20 साल में जमा- 12,00,000 लाख रुपए
- 7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 26,19,446 रुपए
- कितना फायदा- 14,19,446 रुपए
तो करोड़पति बनने में लगेंगे 35.5 साल!
यानी अगर आपको RD से 1 करोड़ रुपए का फंड बनाना है तो आपको 35 साल 5 महीने तक हर माह 5000 रुपए जमा करने होंगे। इस दौरान आपके 21 लाख 30 हजार रुपए जमा होंगे। और आपको 1 करोड़ 5 हजार रुपए का रिटर्न फंड मिलेगा। जिसमें आपको 78,75,000 रुपए का प्रॉफिट होगा।
क्या सलाह देते हैं एक्सपर्ट्स?
एक्सर्ट्स बताते हैं कि SIP में रिस्क थोड़ा ज्यादा है, लेकिन लंबे समय में रिटर्न बेहतर मिलते हैं। वहीं RD पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इसमें ब्याज दर सीमित मिलती है। इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अगर आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे तो उतने ही जल्दी आप करोड़पति बनेंगे। बता दें छोटे-छोटे निवेश में पहले रिटर्न कम लगता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है तो कंपाउंडिंग के साथ आपको मोटा रिटर्न मिलता जाता है।
"पर्सनल फाइनेंस से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।