सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: आसमान से मुंह के बल गिरी चांदी, सोना भी पड़ा फीका; इतनी हो गई कीमत

Published: Fri, 03 Oct 2025 09:29 AM (IST)

आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) फिका पड़ता हुआ नजर आ रहा ...और पढ़ें

कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी के दाम गिरे
कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी के दाम गिरे

 नई दिल्ली। आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) फिका पड़ता हुआ नजर आ रहा है। दोनों में भारी गिरावट देखी जा रही है। जहां 1 किलो चांदी में 2000 रुपये से ज्यादा गिरावट है। वहीं सोने का दाम 500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरा है।

सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।

Gold Price Today: कितनी हुई कीमत?

एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में सुबह 9.32 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 116,987 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें अभी 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 116,780 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 117,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें:- सोने और चांदी में क्यों निवेश नहीं करना चाहते मशहूर निवेशक जिम रोजर्स, क्या बताई वजह?

Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

चांदी की कीमत एमसीएक्स पर सुबह 9.35 बजे 142,633 रुपये प्रति किलो चल रही है। इसमें 2087 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 141,961 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 143,051 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आपके शहर में कितनी है कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹116,870 ₹142,410
जयपुर ₹116,970 ₹142,630
कानपुर ₹117,020 ₹142,680
लखनऊ ₹117,020 ₹142,680
भोपाल ₹117,110 ₹142,800
इंदौर ₹117,110 ₹142,800
चंडीगढ़ ₹116,990 ₹142,650
रायपुर ₹116,940 ₹142,590

आज सबसे सस्ता सोना पटना में मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 116,870 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 117,110 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 142,410 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 142,800 रुपये है।