Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Investment: 23 कैरेट सोना होता है या नहीं, कीमत और शुद्धता में यह 22 और 24 कैरेट से कितना अलग?

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 06:20 PM (IST)

    Gold Investment हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते हैं लेकिन कई बार लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या सच में 23 कैरेट सोना भी होता है? अगर हां तो यह 22 और 24 कैरेट से कितना अलग है? कीमत में कितना फर्क है और शुद्धता के हिसाब से कौन सा ज्यादा बेहतर है? चलिए जानते हैं।

    Hero Image
    23 कैरेट सोना होता है या नहीं, कीमत और शुद्धता में यह 22 और 24 कैरेट से कितना अलग?

    नई दिल्ली| सोना हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रहा है, चाहे गहनों की बात हो या निवेश की। हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते हैं, लेकिन कई बार लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या सच में 23 कैरेट सोना भी होता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर हां, तो यह 22 और 24 कैरेट से कितना अलग है? कीमत में कितना फर्क है और शुद्धता के हिसाब से कौन सा ज्यादा बेहतर है? निवेश और ज्वैलरी के लिहाज से कौन सा विकल्प सही है? तो चलिए इस खबर में जानते हैं वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं। 

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इंटरनेशनल मार्केट और इंडिया के ज्वैलरी बाजार में आमतौर पर 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड ही मान्य हैं। 23 कैरेट सोना तकनीकी तौर पर मौजूद हो सकता है (99% प्योर), लेकिन इसे स्टैंडर्ड फॉर्मेट में नहीं बेचा जाता।

    यह भी पढ़ें- Gold Investment: 24, 22 या 18 कैरेट गोल्ड, निवेश और ज्वैलरी के लिए कौन सा सोना है सबसे बेस्ट? समझें अंतर

    बाजार में प्रैक्टिकली 23 कैरेट नाम से कोई आधिकारिक कैटेगरी नहीं है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि 23 कैरेट गोल्ड थाईलैंड में काफी ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन ज्यादातर देशों में अभी भी 22 कैरेट या फिर 24 कैरेट गोल्ड ही लिया जाता है।

    24 कैरेट vs 22 कैरेट: दोनों में कौन सही?

    24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है। यानी इसमें कोई मिलावट नहीं होती। यह पीला ज्यादा चमकदार होता है। लेकिन इसकी सॉफ्टनेस (नरमी) के कारण इसे गहनों में ढालना मुश्किल है। इसलिए यह निवेश (गोल्ड कॉइन, बार) के लिए बेस्ट है।

    जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग 91.6% शुद्ध होता है। इसमें थोड़ी मात्रा (8-9%) धातुओं की मिलाई जाती है, जैसे कॉपर या जिंक, ताकि यह मजबूत बने। यही कारण है कि ज्वैलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। 

    दोनों की कीमतों में कितना फर्क?

    24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होने के कारण इसकी कीमत हमेशा 22 कैरेट से ज्यादा होती है। आमतौर पर 22 कैरेट और 24 कैरेट में 6-8% का दाम का फर्क देखा जाता है।

    निवेश और ज्वैलरी के लिहाज से कौन बेहतर?

    अगर निवेश की सोच है तो 24 कैरेट गोल्ड (कॉइन, बार, डिजिटल गोल्ड या ईटीएफ) लेना सही रहेगा, क्योंकि इसमें शुद्धता सबसे ज्यादा है।  और अगर ज्वैलरी बनवानी है, तो 22 कैरेट चुनना बेहतर है। यह टिकाऊ होता है और डिजाइन बनाने में आसान होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 23 कैरेट गोल्ड को लेकर भ्रम फैलाया जाता है, लेकिन प्रैक्टिकल मार्केट में यह मौजूद नहीं है।