Gold Buying Tips: एक तोला में कितने ग्राम होता है सोना? कहीं आपको चूना तो नहीं लगा रहा दुकानदार
Gold Buying Tips गोल्ड और सिल्वर के दाम रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रहे है। Gold और Silver के रिकॉर्ड तोड़ते दाम भी भारतीयों को खरीदने से नहीं रोक पा रहे हैं। भारत में वैसे तो ग्राम में सोना खरीदा और बेचा जाता है। लेकिन आज भी कई भारतीय इलाकों में तोले में इसका व्यापार किया जाता है। एक तोला में 11.66 ग्राम सोना होता है।

नई दिल्ली Gold Buying Tips: भारत में सोना और चांदी का उपयोग मुख्य रूप से ज्वैलरी में किया जाता है। आजकल दोनों ही धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। Gold तो गोल्ड Silver भी रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में आज भी सोना मुख्यत: छोटी-छोटी दुकानों से ही खरीदा जाता है। भारत में आज भी लोग तोला कहकर सोना खरीदते हैं। लेकिन इंडिया में आधिकारिक रूप से ग्राम में सोना खरीदा और बेचा जाता है। लेकिन जब भी घर की महिलाएं गहने बनवाने के लिए सुनार के दुकान पर जाती हैं तो वो अक्सर तोले में ही मोल भाव करती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर एक तोला में कितने ग्राम सोना होता है?
शायद ही बहुत से लोगों को पता है कि आखिर एक तोला में कितने ग्राम सोना होता है। आज हम आपको इसी तोले की ग्राम वाली कहानी बताएंगे।
1 तोला में कितने ग्राम होता है सोना?
भारत में, सोने को आधुनिक और पारंपरिक इकाइयों के मिश्रण से मापा जाता है, जिसमें ग्राम (g) और किलोग्राम (kg) लेन-देन और वैश्विक व्यापार के लिए सबसे आम हैं। लेकिन आज भी बहुत से भारतीय तोले में सोना खरीदते हैं। या तोला कहकर संबोधित करते हैं। एक तोले में लगभग 11.66 ग्राम सोना होता है।
कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोने का कारोबार 10 ग्राम की इकाइयों में होता है। साथ ही बड़े मूल्यवर्ग भी उपलब्ध हैं, जबकि गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) सोने की छोटी मात्रा का प्रतिनिधित्व करने वाली इकाइयों का उपयोग करते हैं, जो अक्सर 0.01 ग्राम होती हैं।
तोला के अलावा ये इकाइयां भी भारत में प्रचलित
भारत में तोले के अलावा और भी भरी, माशा जैसी इकाइयां प्रचलित हैं। या यूं कहें कि अभी भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। सवरण (8 ग्राम) और वराहण (3.4 ग्राम) भी क्षेत्रीय रूप से महत्वपूर्ण हैं, खासकर दक्षिणी राज्यों में। तोला में लगभग 11.66 ग्राम, भोरी 11.66-12 ग्राम, और माशा में 0.97 ग्राम सोना होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।