सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: दिवाली के बाद क्या है सोने का भाव, आपके शहर में कितनी है 24 कैरेट की कीमत?

Published: Tue, 21 Oct 2025 10:09 AM (IST)

कल यानी 20 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से दिवाली उत्सव मनाया गया। आज भी कई शहरों में दिवाली का ...और पढ़ें

दिवाली के बाद सोने का नया भाव: जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

दिवाली के बाद सोने का नया भाव: जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली। कल की तरह आज भी देश के कई शहरों में दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। ये त्योहार साल का सबसे बड़ा उत्सव होता है। दिवाली के समय सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस समय सोने और चांदी की मांग बढ़ने लगी है। 

आइए जानते हैं कि 21 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी का भाव कितना है?

कितना है सोने का भाव?

IBJA में कल शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 127,633  रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 116,912 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 95,725 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

एमसीएक्स में सोने की कीमत 3000 रुपये से भी ज्यादा गिरी है। दोपहर 2.44 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 117,630 रुपये चल रही है। सोने ने अब तक 117,630 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 120,106 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

 

कितनी है चांदी की कीमत?

अगर चांदी की बात करें तो 20 अक्टूबर शाम को 1 किलो चांदी का भाव 163,050 रुपये चल रहा है। इससे पहले 17 अक्टूबर की शाम चांदी की कीमत 169,230 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई थी।

एमसीएक्स में चांदी की कीमत 3900 रुपये प्रति किलो लुढ़क चुकी है। अभी चांदी का दाम 139,467 रुपये प्रति किलो चल रही है। 

यह भी पढ़ें:- Gold Price Target: JP Morgan का दावा, 2026 के अंत तक इतनी हो जाएगी कीमत,आप भी कहेंगे 'अभी खरीद लेते है'

अलग-अलग शहरों में कितना है दाम?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹130,550 ₹158,130
जयपुर ₹130,600 ₹158,190
कानपुर ₹130,650 ₹158,250
लखनऊ ₹130,650 ₹158,250
भोपाल ₹130,760 ₹158,380
इंदौर ₹130,760 ₹158,380
चंडीगढ़ ₹130,620 ₹158,210
रायपुर ₹130,570 ₹158,150

पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,550 रुपये चल रहा है। भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,760 रुपये चल रही है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का भाव सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 158,130 रुपये चल रही है। इंदौर और भोपाल में चांदी का दाम 158.380 रुपये प्रति किलो चल रहा है।