सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Hike: गिरावट के बाद सोना-चांदी में तूफानी तेजी, ₹5100 तक बढ़े दाम; आपके शहर में क्या हैं रेट?

Published: Mon, 10 Nov 2025 06:42 PM (IST)

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आज तूफानी तेजी आई। जहां सोने की कीमतें 2400 रुपए तक बढ़ीं, ...और पढ़ें

सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक झटके में बढ़ गई ₹5100 कीमत; अचानक क्यों भागे दाम?

सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक झटके में बढ़ गई ₹5100 कीमत; अचानक क्यों भागे दाम?

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में सोमवार, 10 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में सोने की कीमत 4100 डॉलर (करीब 3,63,612 रुपए) प्रति औंस (28.34 ग्राम) को पार कर गईं, तो वहीं घरेलू बाजार में 24 कैरेट गोल्ड में 2450 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई। जबकि चांदी में 4900 रुपए तक का जबरदस्त उछाल आया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी, तेल की बढ़ती कीमतें और ब्याज दरों में राहत की उम्मीद के चलते निवेशक फिर से सोना-चांदी की ओर लौटे हैं। इससे दोनों धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है।

MCX पर क्या हैं सोना-चांदी के दाम?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर शाम 6.30 बजे तक दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर में करीब 2.03% की बढ़त दर्ज हुई और दाम 1,21,067 रुपए से उछलकर 1,23,530 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। यानी 2463 रुपए की बढ़त एक झटके में देखने को मिली। इस दौरान गोल्ड का लो लेवल 1,21,768 रुपए और हाई लेवल 1,23,585 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

यह भी पढ़ें- Silver Price Hike: चांदी में क्यों आई अचानक तूफानी तेजी, एक्सपर्ट ने क्या बताई वजह; आपको क्या करना चाहिए?

वहीं, सिल्वर फ्यूचर (5 दिसंबर 2025 डिलीवरी) में 3.48% की छलांग लगी और दाम 1,47,728 रुपए से बढ़कर 1,52,875 रुपए (silver rate today) प्रति किलो हो गए, यानी चांदी में 5147 रुपए की तेजी देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का लो लेवल 1,49,540 रुपए और हाई लेवल 1,52,924 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

IBJA पर क्या हो गए ताजा रेट?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर शाम 5 बजे के भाव के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,22,441 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जो पिछले कारोबारी दिन 1,20,100 रुपए थी। यानी गोल्ड में 2,341 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोमवार को चांदी की कीमतों में 3,368 रुपए की तेजी देखी गई, जो 1,51,643 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 1,48,275 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

आपके शहर में कितनी हो गई कीमत? (Gold Silver Price Today)

शहर सोना (24 कैरेट) सोना (22 कैरेट) सोना (18 कैरेट) चांदी प्रति किलो
पटना ₹123,700 ₹113,392 ₹92,775 ₹152,970
जयपुर ₹123,750 ₹113,438 ₹92,813 ₹153,030
कानपुर ₹123,800 ₹113,483 ₹92,850 ₹153,090
लखनऊ ₹123,800 ₹113,483 ₹92,850 ₹153,090
भोपाल ₹123,900 ₹113,575 ₹92,925 ₹153,210
इंदौर ₹123,900 ₹113,575 ₹92,925 ₹153,210
चंडीगढ़ ₹123,740 ₹113,428 ₹92,805 ₹152,960
रायपुर ₹123,690 ₹113,383 ₹92,768 ₹152,900

एक हफ्ते में कितने बढ़े सोना-चांदी के दाम? (Gold Silver Price Hike)

IBJA पर 4 नवंबर, सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,19,916 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 1,22,441 रुपए हो गई। पिछले सात दिन में इसमें 2525 रुपए की बढ़ोतरी आई। वहीं चांदी में 5491 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 4 नवंबर को एक किलो चांदी की कीमत 1,46,150 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो आज 1,51,643 रुपए हो गई है।