Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OMG! तो इस वजह से 80% तक महंगा हुआ आलू और प्याज? वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 09:21 PM (IST)

    Potato-Onion Price Hike पिछले साल आलू और प्याज के दामों में भारी उछाल के पीछे जलवायु परिवर्तन की बात सामने आई है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि 2024 में भारत में असामान्य रूप से भीषण गर्मी के कारण खाद्य कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई थी। प्याज और आलू की कीमतें वर्ष की दूसरी तिमाही में 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई थीं।

    Hero Image
    अध्ययन 18 देशों में अत्यधिक गर्मी, सर्दी और बरसात के कारण खाद्य पदार्थों के मूल्य में उछाल पर किया गया।

    नई दिल्ली| Potato-Onion Price Hike : पिछले साल आलू और प्याज के दामों में भारी उछाल के पीछे जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की बात सामने आई है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि 2024 में भारत में असामान्य रूप से भीषण गर्मी के कारण खाद्य कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई थी। प्याज और आलू की कीमतें वर्ष की दूसरी तिमाही में 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह अध्ययन बार्सिलोना सुपर कंप्यूटरिंग सेंटर से जुड़े मैक्सिमिलियन कोट्ज के नेतृत्व में किया गया है। इस अध्ययन में यूरोपीय सेंट्रल बैंक, पाट्सडैम इंस्टीट्यूट फार क्लाइमेट इम्पैक्ट रिसर्च और ब्रिटेन के फूड फाउंडेशन के शोधकर्ता भी शामिल रहे। अध्ययन में 2022 से 2024 के बीच 18 देशों में अत्यधिक गर्मी, सर्दी और बरसात के कारण खाद्य पदार्थों के मूल्य में उछाल पर गौर किया गया। 

    यह भी पढ़ें- IIT Kanpur से बीटेक, जापान से MBA और US से PHD, कौन है Ullu App का मालिक? कमाई सुन उड़ जाएंगे होश!

    क्यों गर्म रहा था मई का महीना?

    शोधकर्ताओं ने कहा, ''भारत में पिछले वर्ष मई में भीषण गर्मी के कारण उस साल की दूसरी तिमाही में प्याज और आलू की कीमतों में 80 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। वह महीना जलवायु परिवर्तन के कारण 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहा।'' 

    सबसे गर्म साल था क्लाईमेट चेंज!

    2024 अब तक का सबसे गर्म साल था और यह पहला वर्ष था, जिसमें वैश्विक औसत तापमान औद्योगिक स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। भारत में मई 2024 में अत्यधिक गर्मी ने फसल उपज और सप्लाई चैन को गंभीर रूप से प्रभावित किया, जिससे सब्जियों पर महंगाई की मार पड़ी थी।

    यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: एक लाख रुपए से भी कम में बाली घूमने का मौका! जानें कितने दिन का होगा टूर?

    अध्ययन में आगाह किया गया है कि इस तरह की खाद्य महंगाई का न केवल स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है बल्कि आर्थिक असमानता को भी बढ़ा सकता है।