सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बजट बनाने से जुड़े अधिकारियों को बाकी दुनिया से क्यों कर दिया जाता है कट-ऑफ, कहां छपते हैं बजट डॉक्यूमेंट्स

By NiteshEdited By:
Published: Thu, 20 Jun 2019 12:04 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 08:05 AM (IST)

5 जुलाई 2019 को वर्तमान केंद्र सरकार बजट पेश करेगी। इस बजट से कई लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ी हैं।

बजट बनाने से जुड़े अधिकारियों को बाकी दुनिया से क्यों कर दिया जाता है कट-ऑफ, कहां छपते हैं बजट डॉक्यूमेंट्स
बजट बनाने से जुड़े अधिकारियों को बाकी दुनिया से क्यों कर दिया जाता है कट-ऑफ, कहां छपते हैं बजट डॉक्यूमेंट्स

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। 5 जुलाई 2019 को वर्तमान केंद्र सरकार बजट पेश करेगी। इस बजट से कई लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ी हैं। बजट पेश होने से पहले इनकी छपाई होती है। बजट छपाई से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि बजट को तैयार करने में शामिल अधिकारियों को एक तरह की कैद दे दी जाती है। ये सभी अधिकारी बजट पेश किए जाने तक कैद रहते हैं और बाकी दुनिया से इनका संपर्क कुछ दिन के लिए कट सा जाता है।

बजट अधिकारियों को मिलती है कैद?

बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी करीब एक हफ्ते के लिए बाहरी दुनिया से कट जाते हैं और इन्हें नॉर्थ ब्लॉक में कैद कर लिया जाता है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को इस तरह की कैद दिए जाने के पीछे की प्रमुख वजह बजट की गोपनीयता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान बजट टीम के सभी सदस्यों पर पैनी नजर रखी जाती है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक टीम हर किसी की गतिविधि और उनके फोन कॉल्स पर बराबर नजर रखती है। यह टीम संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में काम करती है।

बजट अधिकारियों में से सबसे ज्यादा निगरानी स्टेनोग्राफरों की होती है। साइबर चोरी की संभावनाओं से बचने के लिए स्टेनोग्राफर के कम्प्यूटर नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (nic) के सर्वर से दूर होते हैं। जहां ये सारे लोग होते हैं वहां एक पावरफुल जैमर लगा होता है ताकि कॉल्स को ब्लॉक किया जा सके और किसी भी जानकारी को लीक न होने दिया जाए।

किन-किन लोगों को मिलती है कैद?

बजट तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान वित्त मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ विशेषज्ञ, प्रिंटिंग टेक्नीशियन और कुछ स्टेनोग्राफर्स को नॉर्थ ब्लॉक में कैद मिलती है। ये लोग इस दौरान अपने परिवार से भी बात नहीं कर सकते हैं। अगर परिजनों को अपने पारिवारिक सदस्य को कोई बहुत जरूरी सूचना भी देनी होती है तो वो दिए गए एक नंबर पर सिर्फ संदेश भर भेज पाते हैं।

कहां छपता है देश का बजट?

वित्त मंत्री का बजट भाषण सबसे सुरक्षित दस्तावेज माना जाता है। इसलिए इसे बजट की घोषणा के दो दिन पहले ही प्रिंटर्स को थमाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि पहले बजट के पेपर्स राष्ट्रपति भवन के अंदर प्रिंट होते थे, लेकिन साल 1950 के बजट के लीक हो जाने के बाद बजट मिंटो रोड के एक प्रेस में छपने लगा। साल 1980 से बजट नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में छप रहा है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप